Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादWoman Injured in Fall at Patalganga Stairs During Anant Chaturdashi Festival

बराबर में सीढ़ी से फिसल कर महिला घायल

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलाभिषेक के बाद वह नीचे उतर रही थी तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 18 Sep 2024 04:40 PM
share Share

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड बराबर पातालगंगा सीढ़ी से गिरकर महिला संजू देवी घायल हो गई। वह नालंदा जिले के चंडी की रहने वाली थी। अनंत चतुर्दशी मेला के अवसर पर वह बुधवार की सुबह पूजा करने के लिए आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जलाभिषेक के बाद वह नीचे उतर रही थी तभी उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां उपस्थित पुलिसक के लोगों ने उसे पहाड़ी से उतारा। उसके बाद उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके पैर टूट गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें