Shooting Incident Leaves Disabled Youth Seriously Injured in Triloki Bigha Village त्रिलोकी बीघा में गोलीकांड: विकलांग युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsShooting Incident Leaves Disabled Youth Seriously Injured in Triloki Bigha Village

त्रिलोकी बीघा में गोलीकांड: विकलांग युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

हुलासगंज, निज संवाददाता घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चिरी पंचायत के मुखिया विपिन कुमार, गांव के ही रामकिशोर यादव की मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 13 May 2025 11:05 PM
share Share
Follow Us on
त्रिलोकी बीघा में गोलीकांड: विकलांग युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बीघा गांव में मंगलवार को गोली चलने की घटना में एक विकलांग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चिरी पंचायत के मुखिया विपिन कुमार, गांव के ही रामकिशोर यादव की मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मिलने और संवेदना प्रकट करने त्रिलोकी बीघा पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग हुई, जिसमें गांव के विकलांग युवक विपिन कुमार यादव (उम्र 32 वर्ष) को पेट में गोली लग गई। जिसे गोपनीय ढंग से इलाज जारी है। गोली कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हुआ है।

इस संबंध में बताया गया कि चीरी पंचायत के मुखिया विपीन सिंह के हथियार से गोली अचानक चल गई जिससे युवक घायल हो गया। उहापोह की स्थिति में इसके विपरीत मुखिया विपिन कुमार ने थानाध्यक्ष को फ़ोन पर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की, लेकिन गोली विपिन कुमार यादव को जा लगी। घायल युवक बोलने और सुनने में असमर्थ है। गंभीर स्थिति को देखते हुए मुखिया द्वारा उसे तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय काफी अफरातफरी मच गई थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी प्रत्यक्षदर्शी द्वारा गोली चलाने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल घायल युवक से पूछताछ के लिए एक विशेष टीम को पटना भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना से जुड़ी कोई जानकारी देखी या सुनी है, तो वे सामने आएं और निष्पक्ष जांच में सहयोग करें। घटना ने एक बार फिर से ग्रामीण इलाकों में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलु पर जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।