Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादRBI 90th Anniversary Special Quiz Competition for Graduates Aged 18-25

किसी भी संभावित फ्रॉड से बचने के लिए छात्रों को दी गयी जानकारी

रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 12 Sep 2024 05:50 PM
share Share

रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में स्नातक के वैसे विद्यार्थी भाग ले सकेंगे जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होगी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर के मौके पर एक विशेष क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न चरणों में 19 सितंबर से 21 सितंबर के बीच ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होगी। क्विज़ के मुख्य विषय इतिहास, अर्थव्यवस्था , सम-सामयिकी , वित्त, बैंकिंग और आर.बी.आई से संबंधित होंगी। इसमें स्नातक के वैसे ही विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होगी। गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंधक कविता कुमारी एवं जिला अग्रणी कार्यालय के समन्वयक अभय द्विवेदी के द्वारा स्थानीय एस.एस कॉलेज में पहुंच कर क्विज के बारे में छात्र- छात्राओं को जानकारी दी गयी। इस मौके पर अभय द्विवेदी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बचत की आदत डालने के साथ ही बीमा योजनाओं के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रकार तरीके से होने वाले साईबर क्राइम के प्रति भी आगाह करते हुए किसी भी संभावित फ्रॉड से बचने हेतु उपाय बताए। पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंधक कविता कुमारी ने क्विज़ प्रतियोगिता के बारे जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न चरणों में होने वाली यह क्विज़ प्रतियोगिता 19-09-2024 से 21-09-2024 के बीच ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। क्विज़ के मुख्य विषय इतिहास, अर्थव्यवस्था , सम-सामयिकी , वित्त, बैंकिंग और आर.बी.आई से संबंधित होंगी। इसमें स्नातक के वैसे ही विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूरी तरह निशुल्क इस क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 6 से 10 लाख रुपए तक इनाम जीतने का सुनहरा अवसर है एवं प्रत्येक प्रतिभागियों को आरबीआई की ओर से निश्चित रूप से प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर तक संबंधित लिंक पर जाकर किया जा सकता है। मौके पर मौजूद प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कृष्णानंद ने विद्यार्थियों को इस क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं की वित्तीय जानकारी भी संवर्धित होगी। कार्यक्रम का संचालन आई.क्यू.एसी के समन्वयक डॉ विनोद कुमार रॉय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वित्तेक्षक प्रो श्रीनाथ शर्मा ने किया। फोटो-12 सितम्बर जेहाना-05 कैप्शन-शहर स्थित एसएस कॉलेज में आयोजित क्विज प्रतियोगिता की जानकारी प्राप्त करती छात्राएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें