Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादLove Story Turns Sour Girl Files FIR Against Boyfriend and His Family

प्रेमी से धोखा मिलने पर लड़की पहुंची थाने, दर्ज करायी प्राथमिकी

हुलासगंज, निज संवाददाता दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लड़की जो जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार बालिग है। लड़की ने आरोप लगाई है कि बगल के गांव के ही एक युवक को तीन साल पहले ही अपना दिल दे बैठी थी।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 19 Sep 2024 04:21 PM
share Share

हुलासगंज, निज संवाददाता तीन वर्षों से अंकुरित प्रेम अंततः सामाजिक ताने-बाने और जातीय दीवार के आगे पुष्पित और पल्लवित होने के पूर्व मुरझा गया तो लड़ी हुलासगंज थाने में पहुंच गयी। इस मामले में लड़की द्वारा लड़का समेत उसके परिजनों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लड़की जो जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार बालिग है। लड़की ने आरोप लगाई है कि बगल के गांव के ही एक युवक को तीन साल पहले ही अपना दिल दे बैठी थी। दोनों ने यह जानते हुए कि दोनों दो भिन्न भिन्न जाति के हैं तथा आगे का रास्ता कांटों भरा हो सकता है एक-दूसरे के साथ जीने और मरने की कसम खाया था। लड़के के प्रेम जाल की असलियत से कोसों दूर लड़की ने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया था। गुरुवार को लड़का लड़की से मिलने जब उसके गांव बाइक से पंहुचा तो लड़की ने साथ लड़के के घर चलने की बात कही और बाइक पर साथ बैठकर अपने होने वाले ससुराल पहुंच गई। लड़के के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो आगबबूला हो गए। लड़की को घर में घुसने से न केवल रोक लगाई बल्कि लड़की के साथ मारपीट कर बैरन वापस कर दिया। लड़की द्वारा बताया गया कि परिजनों के साथ लड़का द्वारा भी मारपीट किया गया तथा रखने से इन्कार कर दिया। जिससे बौखलाई लड़की ने स्थानीय थाने में अपना बयान दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें