Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादIndian Army s 9th Bihar Battalion Celebrates 60th Anniversary with Veteran Outreach Program

रिटायर्ड सैनिकों की हाल-चाल जानने पहुंचा बिहार बटालियन के अधिकारी व जवान

काको, निज संवाददाता।बिहार बटालियन बिहार रेजिमेंट के दो सदस्य काको पहुंचे और पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं से संपर्क स्थापित कर उनके घरों पर जाकर उन्हें योजना संबंध कार्यक्रम के बारे में बताया एवं सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 19 Sep 2024 04:40 PM
share Share

काको, निज संवाददाता। भारतीय सेना के नौवीं बिहार बटालियन रेजिमेंट द्वारा पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाओं का हाल चाल लेने एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए नौवीं बिहार बटालियन बिहार रेजिमेंट अपनी 60वीं वर्षगांठ समारोह के उपलक्ष में योजना संबंध कार्यक्रम 10 दिन का चला रहा है। जिसकी शुरुआत गुरुवार को काको में की गई। सैन्य दल में शामिल हवलदार अरुण कुमार एवं उनके सहयोगी ने बताया की बिहार रेजिमेंट ने एक छोटे छोटे सैन्य दल कई राज्यों में भेजें है हमलोगो को बस एक ही मकसद है की हमारा नौवीं बिहार रेजिमेंट के पूर्व सैनिक जो रिटायर्ड होकर घर आ गए है उन्हे तथा उनके परिवारजनों से मिलकर उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं को निवारण किया जा सके। और साथ हीं सेना के परिवार कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में सही जानकारी देंगे। यह अभियान विहार रेजिमेंट के अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में एवं लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष पोखरियाल के निर्देशन में चलाया जा रहा है। योजना संबंध कार्यक्रम के तहत नौवीं बिहार बटालियन बिहार रेजिमेंट के दो सदस्य काको पहुंचे और पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं से संपर्क स्थापित कर उनके घरों पर जाकर उन्हें योजना संबंध कार्यक्रम के बारे में बताया एवं सरकार से मिलने वाली लाभों के बारे में जानकारी जुटाई। काको पहुंचे अधिकारी अरुण कुमार ने बताया की नौवीं बिहार बटालियन बिहार रिजिमेंट 15 अक्तूबर 1965 में पहली बार बना था इस उपलक्ष्य में हमारा नौवीं बिहार बटालियन बिहार रेजिमेंट 12 नवंबर से 16 नवंबर तक अपनी 60वीं वर्षगांठ मेरठ में मनाने जा रहे है। इस बीच अधिकारी अरुण कुमार ने बताया की जिले के मखदुमपुर, टेहटा,जहानाबाद, काको, घोसी समेत कई जगहों पर पहुंचकर दर्जनों पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार से मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें