Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादDistrict-Level Training on Agricultural Statistics Conducted in Arwal

कृषि सांख्यिकी के आंकड़ों को पोर्टल पर करें अपलोड

अरवल, निज प्रतिनिधि प्रशिक्षण के दौरान मुख्य फसल की उपज दरों के आकलन हेतु फसल कटनी प्रयोग की वैज्ञानिक विधि को विस्तार पूर्वक बताया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादWed, 18 Sep 2024 04:43 PM
share Share

अरवल, निज प्रतिनिधि समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कृषि सांख्यिकी से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित की गई। उक्त प्रशिक्षण में कृषि सांख्यिकी के आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड करने, खेसरा पंजी, सामान्य जिंसवार, भूमि उपयोग विवरणी, नेत्रांकन, मौसम सिंचित विवरणी इत्यादि तैयार करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य फसल की उपज दरों के आकलन हेतु फसल कटनी प्रयोग की वैज्ञानिक विधि को विस्तार पूर्वक बताया गया। फसल कटनी का प्रयोग किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वार संपादित किया जाता है, जिसका निरीक्षण जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा किया जाता है। साथ ही 11 वीं कृषि गणना का प्रशिक्षण सभी राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी को दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन भारत सरकार के प्रतिनिधि, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ अन्य उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें