Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादBlood Donation Camp Organized by BJP Youth Morcha on PM s Birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने किया रक्तदान

जहानाबाद, निज संवाददाता। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित है, उसी से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता मानवता की सेवा के लिए आज...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादThu, 19 Sep 2024 04:51 PM
share Share

जहानाबाद, निज संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्र व्यापी सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल पाण्डेय, जिला मंत्री गौरव कुमार, सक्रिय कार्यकर्ता कुणाल कुमार सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित है, उसी से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ता मानवता की सेवा के लिए आज रक्तदान कर रहे हैं। समाज की सेवा ही भाजपा का प्राथमिक लक्ष्य है, किसी भी विषम आपदा में भाजपा कार्यकर्ता मानव सेवा में खड़ा रहता है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के लिए आज भाजयुमो जहानाबाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति 100 दिन के अंतराल पर रक्तदान कर पीड़ितों के स्वस्थ होने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, मंत्री ब्रजेश कुमार, महेंद्र कुमार, सर्वेश वर्मा, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, युवा मोर्चा क्षेत्रीय सह प्रभारी शुभम राज, जिला मंत्री रौशन कुमार सहित रक्त संग्रह केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। फोटो-19 सितम्बर जेहाना-04 कैप्शन-शहर स्थित सदर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त देता भाजपा नेता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें