Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़जहानाबादBJP Mandal Committee Meeting Plans Har Ghar Tiranga Campaign Activities in Kurtha

हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

कुर्था,एक संवाददाता। 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा शहीद स्थल से निकालकर किंजर होते हुए अरवल में जाकर इसका समापन होगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSat, 10 Aug 2024 04:33 PM
share Share

कुर्था,एक संवाददाता। भाजपा कार्यालय में शनिवार को मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कहा गया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को शहीद श्याम बिहारी बेनीपुरी स्थल पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम महिला मोर्चा मोर्चा एवं माटी पिछड़ा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा शहीद स्थल से निकालकर किंजर होते हुए अरवल में जाकर इसका समापन होगा। इस कार्यक्रम में प्रहरी के रूप में जिला महामंत्री रामाशीष दास, मंत्री राम मंडल, आशुतोष पांडे, बंशी प्रभारी लाला शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मेराजुद्दीन अंसारी, संतोष शाह, राम भवन शर्मा एवं सभी शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें