Hindi Newsबिहार न्यूज़हाजीपुरNewlywed Anish s Tragic Murder Shocks Hasanpur Community

मेहंदी फीकी भी नहीं पड़ी और उजड़ गई सुहानी की दुनिया

महनार के हसनपुर के 24 वर्षीय अनीश की शादी के कुछ ही दिनों बाद हत्या हो गई। सुहानी, उसकी पत्नी और परिवार रो-रोकर बेहाल हैं। अनीश की मां ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 31 Aug 2024 04:41 PM
share Share

महनार । सं.सू. महनार के हसनपुर के मृत युवक अनीश की शादी सराय की सुहानी के साथ हुई थी। करीब दो सप्ताह भी शादी को नहीं हुए होंगे। सुहानी के हाथों की मेहंदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था कि सुहाग उजड़ गया। महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उतरी पंचायत के वार्ड संख्या 14 नयाटोला हसनपुर के 24 वर्षीय अनीश की शादी के चार-पांच दिन बाद सुहानी पिता के घर चली गई थी। तीज पर्व पर ससुराल हसनपुर आने की तैयारी चल रही थी किन्तु विधाता को कुछ और ही मंजूर था। शनिवार की सुबह सुहानी की जिंदगी में अंधेरा लेकर आया। सुहानी को खबर मिली कि अनीश की हत्या कर दी गई है। सुहानी और उसके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सुहानी के परिजन बताते हैं कि सुहानी अभी ठीक से अपने ससुराल के सदस्यों को देख समझ भी नहीं सकी थी और ईश्वर ने उसके ऊपर दुखों का बोझ लाद दिया। मृतक की मां, भाई, बहन और परिवार के सदस्यों का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। बेटा गया था मेला देखने और सुबह में दुनिया छोड़ गया। मां को कलेजा पीट-पीटकर रोते बिलखते देख स्थानीय लोगों की भी आंखें नम हैं। मृतक के घर से दो घर बाद ही एक घर में उक्त घटना घटी जहां हमेशा मृत युवक अनीश अपनापन के कारण आया-जाया करता था। एक ओर हसनपुर के लोग विश्व विख्यात बाबा गणिनाथ जयंती व मेला का आनन्द लेने में लीन थे। वहीं दूसरी तरफ अनीश की हत्या की खबर से स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। मृतक अनीश तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। मृतक के बड़े और छोटे भाई आशंका जता रहे हैं कि अनीश की हत्या आरोपी ने अपने घर में ही कर दी थी। घटना को लेकर स्थानीय लोगो मे भारी आक्रोश है और पूरे हसनपुर में मातम का माहौल है। अनीश मां ने इस मामले में महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। हत्या में उसने पांच लोगों को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें