हथुआ में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
लटका मिला। मृत युवक मनीछापर गांव के व्यासमुनी प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार है। घटना की सूचना पर हथुआ इंस्पेक्टर विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।...
हथुआ, एक संवाददाता नगर के गोपाल मंदिर के पीछे गुरुवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के फंदे में लटका मिला। मृत युवक मनीछापर गांव के व्यासमुनी प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार है। घटना की सूचना पर हथुआ इंस्पेक्टर विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि युवक अक्सर नशे में रहता था। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे घर से रस्सी लेकर निकला था। दोपहर करीब एक बजे उसका शव मंदिर के पीछे बगीचे में लटका मिला। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता मजदूर है। मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर ,और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।