Hindi Newsबिहार न्यूज़गोपालगंजPolice Arrest 52 Fugitives in Major Operation in Gopalganj

हत्या और तस्करी सहित विभिन्न मामलों में 52 बंदी

- एसपी के निर्देश पर एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाईगिरफ्तार कर लिया। एसपी स्वर्णप्रभात के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने कोर्ट के वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजMon, 9 Sep 2024 05:26 PM
share Share

- एसपी के निर्देश पर एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई - वारंट व अन्य मामलों के आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर हत्या, हत्या के प्रयास व शराब कांड के मामलों में फरार चल रहे 52 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी स्वर्णप्रभात के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने कोर्ट के वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में हत्या के 2, हत्या के प्रयास के 1, शराब पीने के 21 , शराब की तस्करी के 10, 107 के 4, 109 के 5, 151 के 1 व विविध कांडों के 2 आरोपित शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 188 लीटर देसी व 369 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात बाइक, एक स्कार्पियो, एक ई-रिक्शा, एक एयर गन व 11 छुरा जब्त किया। कोर्ट से वारंट निकलने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपितों की गिरफ्तारी की। इस दौरान पुलिस ने 6 वारंट के मामलों का निष्पादन भी किया है। नगर थाने की पुलिस ने बीएनएस कांड में फरार चल रहे थावे थाने के पिठौरी गांव के क्रिस कुमार एवं बसडीला बाजार के मीणा देवी को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें