Hindi Newsबिहार न्यूज़गोपालगंजHindustan Awam Morcha Meeting in Gopalganj Discusses Membership Drive and Assembly Elections

जिले में हिन्दुस्तान आवामी मोर्चा बनाएगा 50 हजार सदस्य

- सदस्यता अभियान को लेकर ‘हम के नेताओं ने रविवार को की बैठक - बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 15 Sep 2024 04:54 PM
share Share

गोपालगंज, हिदुस्तान प्रतिनिधि। शहर स्थिज जिला कार्यालय पर रविवार को हिन्दुतान आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसका संचालन जिला प्रवक्ता प्रोफेसर नीलेश मिश्रा ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गयी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम पार्टी के सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचना है। एक महीने में पूरे जिले में 50 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। साथ ही जीतन राम मांझी एवं संतोष कुमार सुमन के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में हम पार्टी एनडीए गठबंधन में जिले के एक विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश करेगी। इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव प्रो. रितेश कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसन इमाम सोनू, जिला महासचिव प्रो. राजू सिंह,सत्येंद्र सिंह, सौरभ सिंह वीशू, जिला उपाध्यक्ष नसीम हैदर, मो. लाल बाबू, जिला सचिव स्वामीनाथ सिंह, मनीष कुमार राय, श्रीकांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष भोरे अतुल मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष पंचदेवरी रोशन कुमार यादव, फुलवरिया अध्यक्ष तारेश श्रीवास्तव, हथुआ अध्यक्ष कृष्णा तिवारी, थावे अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, बरौली अध्यक्ष कृष्णा कुशवाहा, मांझा अध्यक्ष हेमंत महतो, उचकागांव अध्यक्ष कुंदन त्रिपाठी, सिधवलिया अध्यक्ष अवध बिहारी शाही, कुचायकोट अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पुनीत सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें