Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Ex minister Shyam Rajak lefte Lalu RJD and joined Nitish JDU seceond time Patna Bihar

लालू को छोड़ फिर नीतीश के हुए श्याम रजक, JDU कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई सदस्यता

पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में श्याम रजक ने जदयू का दामन थाम लिया। 2020 के विधानसभा चुनाव के समय श्याम रजक जेडीयू छोड़कर आरजेडी में चले गए थे। कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया था। वे फुलवारी शरीफ से चुनाव लड़ सकते हैं।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 1 Sep 2024 08:44 AM
share Share

नीतीश कुमार और राबड़ी देवी की सरकारों में मंत्री रहे श्याम रजक ने लालू यादव की पार्टी राजद को छोड़कर दूसरी बार जेडीयू का दामन थाम लिया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने जदयू के सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के मौजूदगी में उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया। 2020 के विधानसभा चुनाव के समय श्याम रजक जेडीयू छोड़कर आरजेडी में चले गए थे। कुछ दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया था। तभी से कयास लगाए जा सकते थे कि श्याम रजक फिर से नीतीश खेमे में आकर राजनीति करेंगे। यह अभी माना जा रहा है कि पटना के फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र से वह चुनाव लड़ेंगे। श्याम रजक फुलवारी शरीफ से पांच बार विधायक रह चुके हैं।

इस मौके पर श्याम रजक ने कहा कि भावावेश में आकर जदयू छोड़ दिया था। लेकिन चार सालों से लगातार घुटन में जीता रहा क्योंकि वहां एक ही परिवार की बात चलती है। व्यक्तिगत टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि वहां अपमानित किया जाता था। उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। कहा कि बिहार के सभी इलाकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि वहां रहते हुए भी फुलवारी शरीफ की जनता चिंता लगी रही क्योंकि उनका बहुत प्यार और समर्थन मिला। कहा कि नीतीश कुमार के साथ काम करने का मौका सौभाग्य की बात है।

इस मौके पर संजय झा ने कहा कि श्याम रजक पार्टी के पुराने आदमी हैं। नीतीश कुमार भी इन्हें बहुत मानते हैं। नीतीश कुमार दलित और महादलित समाज के लोगों को बहुत सम्मान देते हैं। यहां इन्हें काम करने का मौका मिलेगा।

 

ये भी पढ़े:श्याम रजक का RJD से इस्तीफा, बोले- वो रिश्तेदारी निभा रहे, लालू मोहरे चल रहे थे

लालू यादव के बेहद खास माने जाने वाले श्याम रजक 1995 में पहली बार फुलवारी शरीफ से विधायक बने।उन्होंने लंबे समय तक लालू यादव का साथ निभाया। उनकी छवि एक समर्थ दलित नेता के रूप में की जाती है। बिहार में जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनीं थी तो लालू के आदेश पर श्याम रजक को मंत्री बनाया गया। लेकिन 2005 में नीतीश कुमार सत्ता में आ गए। उसके बाद लालू से उनका मोह भंग होने लगा। जून 2009 में आरजेडी को छोड़ जेडीयू में शामिल हो गए। उस समय वह आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश कुमार ने भी श्याम रजक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें