Hindi Newsबिहार न्यूज़Diwali Chhath 2024 Mumbai to Darbhanga flight fare above rupees 17000 trains full

दिवाली और छठ पर घर आना होगा मुश्किल, मुंबई से दरभंगा फ्लाइट का किराया 17 हजार; ट्रेनें फुल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को घर लौटने में इस साल भी दिक्कत होने वाली है। मुंबई से उत्तर बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट तक आने वाली फ्लाइट का किराया 17 हजार के ऊपर पहु्ंच गया है। ट्रेनें पहले से फुल हैं।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 8 Aug 2024 10:53 AM
share Share

दिवाली और छठ महापर्व के दौरान अन्य राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को इस साल भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुंबई, दिल्ली समेत अन्य प्रमुख शहरों से दरभंगा का हवाई किराया त्योहार के समय आसमान छूने लगा है। वहीं, ट्रेनों में रिजर्वेशन पहले से ही फुल हो चुके हैं। इस साल 1 नवंबर को दीपावली का त्योहार है, जबकि 7 नवंबर को छठ पूजा है।

अन्य राज्यों में रहने वाले बिहार के अधिकतर लोग अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में घर आने की योजना बना रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक आरक्षण नहीं कराया है, उन्हें परिवार के साथ घर पहुंचने में काफी परेशानी हो सकती है। लोग त्योहार में समय पर घर पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में अभी से जुट गए हैं। समय नजदीक आते-आते फ्लाइट का भाड़ा आम लोगों की पहुंच के बाहर हो सकता है।

मुंबई से दरभंगा के लिए 27 अक्टूबर के लिए फ्लाइट का भाड़ा 17 हजार रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। 28 और 29 अक्टूबर को भी इस रूट पर विमान का किराया 17 हजार के आसपास है। वहीं, 30 अक्टूबर को 13 हजार रुपये में फ्लाइट की एक सीट मिल रही है।

ये भी पढ़े:छठ-दिवाली के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें ट्रेन की लिस्ट और शेड्यूल

इसी तरह दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। अब फ्लाइट का भाड़ा भी बढ़ने लगा है। 27 अक्टूबर को दिल्ली से दरभंगा की फ्लाइट का किराया 8335 रुपये पहुंच गया है। हैदराबाद से दरभंगा आने वाली फ्लाइट में भी 27 से 30 अक्टूबर तक एक सीट का किराया 10 हजार रुपये से ऊपर है। अब लोगों की निगाहें रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली छठ स्पेशल ट्रेनों पर टिक गई हैं। रेलवे जल्द ही दरभंगा समेत बिहार के अन्य शहरों के लिए दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद एवं अन्य स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें