Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़दरभंगाCelebrating PM Modi s Birthday Cake Cutting Ceremony and Membership Drive in Bihar

भाजपाइयों ने आशापुर में किया कार्यक्रम

बेनीपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशापुर में केक काटा गया। भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुजीत कुमार चौधरी बब्लू की अगुवाई में कई कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, दरभंगा में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 19 Sep 2024 07:20 PM
share Share

बेनीपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवारे पर आशापुर में केक काटा गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुजीत कुमार चौधरी बब्लू के नेतृत्व में मझौड़ा के वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मण ठाकुर, रमन कुमार ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता बैघनाथ यादव, अलीनगर मंडल उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, दीपक ठाकुर, श्रुति कुमारी, पूजा कुमारी, सोनू मिश्रा, धीरज राय, बैद्यनाथ झा, राजन ठाकुर, हर्ष कुमार, पंडित मुदित कुमार मिश्रा आदि शामिल थे।

112 लोगों ने ली पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता

दरभंगा। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के महा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दरभंगा परिसदन में सदस्यता अभियान सह समीक्षा बैठक हम जिलाध्यक्ष मनोज सदा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर 112 लोगों ने पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि हम श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हम जिला प्रभारी आरके दत्ता ने कहा कि दरभंगा जिले में 31 दिसम्बर तक 35 हजार सदस्य बनाएंगे। संचालन जिला प्रवक्ता रमण कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर रामसुधारी सदा, उमेश माझी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें