Hindi NewsBihar NewsChapra NewsNortheast Youth Festival 2024 NSS Volunteers Selected from Chapra for Sikkim Event

पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के लिए जेपीयू के दो स्वयंसेवकों का चयन

सिक्किम सरकार और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 17 से 20 मार्च तक पूर्वोत्तर युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा के अजीत कुमार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 22 Feb 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के लिए जेपीयू के दो स्वयंसेवकों का चयन

छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिक्किम सरकार के सहयोग से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 17 से 20 मार्च तक सिक्किम (गंगटोक) में पूर्वोत्तर युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जय प्रकाश विश्वविद्यालय से एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में गंगा सिंह महाविद्यालय, छपरा के अजीत कुमार और राजेंद्र कॉलेज की पुनीता कुमारी का चयन किया गया है। विदित हो कि उक्त दोनों स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 में भाग भी लिए थे। एनएसएस स्वयंसेवक अजित कुमार के चयन पर गंगा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कमाल अहमद ने बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें