Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़छपराLJP Meeting in Saran District Discusses Upcoming Rally and Strengthening Organization

स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे लोजपाई

सारण जिला लोक जनशक्ति पार्टी की एकमा प्रखंड कार्यकारणी की बैठक में 28 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि यह रैली...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 15 Sep 2024 03:51 PM
share Share

फोटो11- लोजपा की बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कुमकुम सिंह व अन्य कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की एकमा प्रखंड कार्यकारणी की बैठक हुई। इसमें आगमी 28 नवंबर को गांधी मैदान में होने वाली पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को ले कर जाने व कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूत कैसे करने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि 28 नवंबर को होने वाले पटना की रैली ऐतिहासिक होगी और सारण जिला हजारों के संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष पुरणेंदु सिंह, जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह भवानी, दिग्विजय सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी कौशल सिंह,जिला महासचिव श्रीराम रावत, छपरा नगर अध्यक्ष आलोक पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम सिंह, जिला सचिव अमित बोध लहलादपुर प्रखंड अध्यक्ष बिनय कुमार पांडे मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता एकमा प्रखंड अध्यक्ष सोनू मांझी ने की व संचालन जिला महासचिव डॉ नीरज दुबे ने किया। कार्यकारणी की बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष सहित सभी प्रखंड कमेटी के सदस्य शामिल हुए और 20 से ज्यादा नए लोगों को जिला अध्यक्ष ने पार्टी का सदस्य बनाया। बैठक में लालमोहन ओझा, प्रमोद शर्मा, मुन्ना दुबे, राजीव गिरि, आदित्य मिश्रा,चंदन सिंह, प्रदीप सिंह, गणेश राम, आशीष कुशवाहा, दीपक मांझी, बालेश्वर सिंह, रामहुलास मांझी, रोहित प्रसाद व अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें