Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़छपराJan Suraj Leaders Meet to Form Block-Level Committee Ahead of Political Party Announcement

लहलादपुर में जन सुराज कार्यवाहक समिति का गठन

लहलादपुर में जनसुराज से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड स्तरीय कार्यवाहक समिति का गठन किया गया। प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को पटना में राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। बैठक में...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 7 Sep 2024 03:24 PM
share Share

लहलादपुर,एक संवाददाता। जनसुराज से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक जनता बाजार में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगनारायण प्रसाद कुशवाहा ने की। बैठक में प्रखंड स्तरीय कार्यवाहक समिति का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष बच्चा प्रसाद राय ने कहा कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर करीब दो साल से बिहार की पदयात्रा पर हैं। आगामी दो अक्टूबर को पटना में वे राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पूर्व सरपंच देवेन्द्र प्रसाद को मनोनीत किया गया। महिला अध्यक्ष संजू देवी, किसान अध्यक्ष राजेश्वर महतो, युवा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक कुमार राम, कार्यालय प्रभारी रंजन कुमार साह को चुना गया। प्रखंड उपाध्यक्ष के रूप में अब्दुल्ला खान, मनुलाल साह, बबली देवी सुनिल तिवारी, संजीत पांडे सहित आठ लोगों को बनाया गया। मुख्य प्रवक्ता गुड्डू खान व प्रवक्ता संजय ओझा को बनाया गया। जनसुराज अभियान के प्रखंड संयोजक सुरेश राम को बनाया गया। मौके पर ललित तिवारी, अशरफ रज़ा खान, शेर मोहम्मद खान, बनियापुर प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र साह, एकमा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें