Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफYouth Video with Weapons Goes Viral in Bihar Investigation Underway

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हथियार के साथ सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हथियार के साथ सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 16 Sep 2024 02:26 PM
share Share

बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूरज कुमार नाम के युवक ने सूरज विधायक जी नाम के अपने सोशल मीडिया पेज पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो कतरीसराय थाना क्षेत्र के मायापुर गांव का बताया जा रहा है। विडियो तीन दिन पहले डाला गया है। वीडियो में युवक दोनों हथेलियों में कारतूस लिये दिखायी दे रहा है। वीडियो के साथ दो पिस्तौल की तस्वीर भी लगायी गयी है। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें