Tribute to Late Dhananjay Prasad Minister Shrawan Kumar Honors Popular Leader in Bihar s Katrisarai स्व. धनंजय प्रसाद थे जनता के बीच लोकप्रिय-मंत्री, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTribute to Late Dhananjay Prasad Minister Shrawan Kumar Honors Popular Leader in Bihar s Katrisarai

स्व. धनंजय प्रसाद थे जनता के बीच लोकप्रिय-मंत्री

कतरीसराय के बिलारी में उनकी प्रतिमा को किया नमन स्व. धनंजय प्रसाद थे जनता के बीच लोकप्रिय-मंत्री स्व. धनंजय प्रसाद थे जनता के बीच लोकप्रिय-मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 24 Jan 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
स्व. धनंजय प्रसाद थे जनता के बीच लोकप्रिय-मंत्री

कतरीसराय के बिलारी में उनकी प्रतिमा को किया नमन फोटो: मंत्री-कतरीसराय प्रखंड के बिलारी में स्व. धनंजय प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कतरीसराय प्रखंड के बिलारी गांव में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. धनंजय प्रसाद की तीसरी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मंत्री श्रवण कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि धनंजय बाबू जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। पार्टी के स्थापना काल से ही समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम किया। उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वे जनता के नायक थे। स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ थे। भारतरत्न से सम्मानित जननायक ने राजनीति को सामाजिक बदलाव का हथियार बनाया और गरीबों की मदद की। मौके पर डॉ. रामचंद्र प्रसाद, बबलू पटेल, अनूप सिंह पटेल, त्रिनयन कुमार, रणवीर सिंह, धनंजय प्रसाद, हिमांशु पासवान, डॉ. अर्जुन प्रसाद, श्रीनिवास प्रसाद, सचिन पटेल, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।