Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफTragic Drownings in Rajgir Two Lives Lost in Water Accidents

अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो की मौत

राजगीर में आहर में डूबने से मजदूर की गयी जान अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो की मौत अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 11 Sep 2024 02:54 PM
share Share

राजगीर में आहर में डूबने से मजदूर की गयी जान रहुई में पानी भरे पईन में डूब गये बुजुर्ग राजगीर/रहुई, निज संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो लोगों की जान चली गयी। राजगीर में आहर में डूबने से मजदूर की जान चली गयी। इसी तरह, रहुई में पानी भरे पईन में डूबकर बुजुर्ग अपनी जान गवां बैठे। संबंधित थानों की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव में पईन में डूबने से 74 वर्षीय रामोतार पासवान की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि वे मंगलवार की शाम घर से शौच के लिए निकले थे। वापस नहीं लौटे तो खोजबीन होने लगी। देर रात में पानी में छहला रहे शव पर नजर पड़ी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है। घर लौटने के दौरान हुआ हादसा: राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी गांव के 35 वर्षीय राजेश चौधरी की मौत पानी भरे आहर में डूबने से हो गयी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम वह फतेहपुर से अपनी घर लौट रहा था। इसी दौरान फिसलकर आहर में गिर गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रमन कुमार दलबल के साथ पहुंचे और उसकी खोजबीन करने लगे। बुधवार की सुबह उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। वह अपने पीछे पत्नी धर्मशीला देवी, पांच बेटी व एक बेटा को छोड़कर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनुज कुमार ने बताया कि पारिवारिक सहायता के रूप में 20 हजार रुपये दिये गये हैं। वार्ड पार्षद शोभा देवी व प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने आपदा के तहत मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें