Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफSwerved Procession Celebrates Human Service Message at World Sanskrit Festival in Bihar Sharif

निकाली गयी स्वर्वेद शोभायात्रा, मानव सेवा का संदेश

बिहारशरीफ में स्वर्वेद महोत्सव के अवसर पर विहंगम योग संत समाज ने शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा धर्म और मानव सेवा का संदेश फैलाने के लिए आयोजित की गई। संत समाज के जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्वेद...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 9 Sep 2024 04:28 PM
share Share

निकाली गयी स्वर्वेद शोभायात्रा, मानव सेवा का संदेश बिहारशरीफ, निज संवाददाता। विहंगम योग संत समाज के प्रतिनिधियों ने नवम विश्वव्यापी स्वर्वेद महोत्सव के शुभ अवसर पर शहर में सोमवार को स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा कमरुद्दीनगंज, पुलपर, खंदकपर, नईसराय होते हुए श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को धर्म के बारे में बताया गया और मानवसेवा का संदेश दिया गया। संत समाज के जिला कोषाध्यक्ष सीता शरण ने कहा कि स्वर्वेद महाग्रंथ अमर हिमालय योगी बीसकला विभूषित अनंत श्री महर्षि सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज द्वारा रचित अध्यात्म जगत की अमूल्य कृति है। स्वर्वेद से जुड़कर लाखों लोग अपने जीवन का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। यात्रा में पत्रिका प्रभारी देवकांत कश्यप, कपिल प्रसाद, शिव कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश, सुधांशु, मातृशक्ति से अर्चना, रेखा, माला रानी, मंजू, संजू, मालती, सुषमा, युवाशक्ति से मनीष, मोनू व अन्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें