Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफRobbery in Rajgir Thieves Steal 4 Lakh Worth of Jewelry and Cash

राजगीर में खाली पड़े घर से 4 लाख की संपत्ति चोरी

राजगीर में खाली पड़े घर से 4 लाख की संपत्ति चोरीराजगीर में खाली पड़े घर से 4 लाख की संपत्ति चोरीराजगीर में खाली पड़े घर से 4 लाख की संपत्ति चोरीराजगीर में खाली पड़े घर से 4 लाख की संपत्ति चोरीराजगीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 18 Sep 2024 04:14 PM
share Share

राजगीर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में हुई घटना पर्यटक नगरी में बढ़ गयी है अपराध की घटनाएं राजगीर, कार्यालय संवाददाता। थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर मोहल्ले में सोमवार की रात चोरों ने खाली पड़े घर से चार लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर जेवर व रुपये चुरा लिये। पीड़ित मिथलेश कुमार ने प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन दिया है। हाल के दिनों में पर्यटक नगरी में आपराधिक घटनाएं बढ़ने से शहर के लोग चिंता में हैं। पीड़ित ने बताया कि वे पटना में रहते हैं। बड़े भाई मुन्ना कुमार काम के सिलसिले में मुजफ्फरपुर में रहते हैं। मंगलवार को दोपहर बाद वे घर पहुंचे तो अंदर सभी कमरों का लॉक टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी से सोने की नथिया, टीका, झुमका, ढोलना, कनबाली, बेसर, लॉकेट, चांदी की बलिया, कांसा व पीतल के बर्तन व घर के कागजात चुरा लिये थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हो चुकी है कई घटनाएं: इससे पहले शुक्रवार की रात पुराने पेट्रोल पंप के पास चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान का करकट उखाड़कर 30 हजार रुपये के सामान चुरा लिये थे। 11 सितंबर को शहर के मार्क्सवादी नगर की आंगनबाड़ी सेविका रीता देवी के गले से बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन निकाल ली थी। घटना प्रखंड कार्यालय रोड में हुई थी। कुछ दिन पहले हसनपुर के बाद एक बाइक शोरूम में भी शटर काटकर चोरी की गयी थी। इनमें से एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ था। स्थानीय लोग चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर भी सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कैमरे कारगर नहीं है या पुलिस जानबूझकर घटनाओं को नजरअंदाज कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें