Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsRCP Singh s Rally Aasa Party Vows to Make Him Chief Minister Amidst Criticism of Nitish Government

आसा ने भी किया शक्ति प्रदर्शन, आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

आसा ने भी किया शक्ति प्रदर्शन, आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्पआसा ने भी किया शक्ति प्रदर्शन, आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्पआसा ने भी किया शक्ति प्रदर्शन, आरसीपी सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 16 Feb 2025 09:13 PM
share Share
Follow Us on
आसा ने भी किया शक्ति प्रदर्शन, आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

आसा ने भी किया शक्ति प्रदर्शन, आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प आरसीपी सिंह का नीतीश सरकार पर हमला -‘अब वे स्वतंत्र नहीं, सरकार पर कुछ लोगों का कब्जा फोटो: आरसीपी सिंह : बिहारशरीफ के सोगरा कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में प्रतीक चिह्न देकर आरसीपी सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर के सोगरा कॉलेज मैदान में शनिवार को आप सबकी आवाज पार्टी का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें जिलेभर से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी के अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुमार यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और आप सबकी आवाज पार्टी उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए बिहार में नए राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। बिहार में बदलाव अब निश्चित है और इस परिवर्तन की अगुवाई आसा पार्टी करेगी। चुनाव को उन्होंने एक युद्ध की संज्ञा दी और कहा कि हर कार्यकर्ता एक योद्धा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर बूथ को एक अभेद्य किले की तरह मजबूत बनाना होगा, तभी जीत संभव होगी। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार की स्थिति पहले जैसी नहीं रही। उनका राजनीतिक इकबाल समाप्त हो चुका है। वे अब स्वतंत्र रूप से कोई निर्णय लेने में असमर्थ हैं। आरोप लगाया कि बिहार सरकार अब कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। आज बिहार में अपराध अपने चरम पर है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जनता असुरक्षित महसूस कर रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने बिहारशरीफ के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से यह क्षेत्र एक ही व्यक्ति के हाथ में रहा है, जो सिर्फ दल बदलकर विधायक बनते रहे, लेकिन शहर के विकास में उनका योगदान शून्य रहा। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चार लोगों ने हाईजैक कर लिया है। मौके पर डॉ. ललिता, जयंती पटेल, माणिकचंद कुशवाहा, अनीता शर्मा, विशन कुमार बिट्टू, बिट्टू बजरंगी, रियाजुल हक, जमील शाह, आसमा प्रवीण, रंजीत प्रभाकर, भगीरथ कुशवाहा, प्रवीण चंद्रवंशी, विनोद मुखिया, मुन्ना हसन, लवकिशोर निषाद, आनंद कुमार, अरविंद घोष, महेश कुशवाहा, प्रगति आनंद, लतीफ खां, मिथिलेश प्रसाद, गौरी देवी, सुरेंद्र कुमार, श्यामाकांत पांडेय, चप्पू सिंह, रवींद्र यादव, नवीन कुमार, अमन कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें