Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफRajgir Saraswati Vidya Mandir Students Excel in Multiple Subjects at Departmental Mathematics Knowledge Fair-2024

ज्ञान मेला में नालंदा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

ज्ञान मेला में नालंदा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ज्ञान मेला में नालंदा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ज्ञान मेला में नालंदा के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन ज्ञान मेला में नालंदा के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 1 Sep 2024 03:51 PM
share Share

राजगीर सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने कई विषयों में मारी बाजी विभागीय गणित ज्ञान मेला-2024 का हुआ आयोजन फोटो: मेला-राजगीर के सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को ज्ञान मेला के उद्घाटन के दौरान विभाग प्रचारक इंद्र नारायण व अन्य। राजगीर, कार्यालय संवाददाता। हसनपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को विभागीय गणित ज्ञान मेला-2024 का आयोजन किया गया। इसमें नालंदा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई विषयों में छात्रों ने बाजी मारी। इसमें पहले दो स्थानों पर रहने वाले प्रतिभाती प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पहले नालंदा आरएसएस के विभाग प्रचारक इंद्र नारायण व विभाग प्रमुख राजेश जी ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। विभाग प्रमुख ने कहा कि नालंदा प्राचीन काल से ही ज्ञान की स्थली रही है। इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। मेले में विभागीय स्तर पर संगणक, अंग्रेजी, संस्कृति बोध, विज्ञान तथा वैदिक गणित के प्रश्नों से संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। प्राचार्य अनंत कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नवीन कल्पनाओं के प्रति जागरूक करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। राजगीर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान: राजगीर के छात्रों ने कई शैक्षणिक व सांस्कृति प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृत विषय में शिशु, बाल व किशोर वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी में शिशु व बाल वर्ग ने बाजी मारी। वैदिक गणित में भी छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही विज्ञान संगम व संस्कृति बोध में भी पहले स्थान पर रहे। अंग्रेजी में किशोर वर्ग में बाढ़, बाल वर्ग में पटना, गणित के शिशु वर्ग व बाल वर्ग में बख्तियारपुर के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संचालन में अमन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार, ओंकार, अर्जुन शर्मा, संजय कुमार पांडेय, राजेश कुमार, गोपाल, वीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें