Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफGanesh Chaturthi Concludes with Idols Immersion in Bihar Sharif

प्रतिमा विसर्जन के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव संपन्न

बिहारशरीफ में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। भक्तों ने शहर में भगवान श्रीगणेश की पूजा की और दसवें दिन धूमधाम से उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया। नदियों में आरती उतारकर अगले साल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 18 Sep 2024 01:16 PM
share Share

प्रतिमा विसर्जन के साथ 10 दिवसीय गणेश उत्सव संपन्न फोटो : गणेश पूजा : भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करते भक्त। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर में मुंबई की तर्ज पर चौक चौराहा और गलियों मोहल्लों में लोगों ने भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। पंडालों में लोगों ने उनकी प्रतिमा का 10 दिनों तक आराधना की। दसवें दिन बुधवार को पूजा हवन और विधि विधान के बाद गाजे बाजे के साथ भक्तों ने प्रतिमा विसर्जन जुलुस निकल उन्हें विदाई दी। मोरातालाब, पंचाने समेत अन्य नदियों में प्रतिमा की आरती उतार अगले साल फिर से आने का न्योता दे उन्हें विदाई दी। बिहारशरीफ के दो इलाकों में अलग-अलग दिन विसर्जन किया जाता है। पहले दिन पुलपर की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दूसरे दिन सोहसराय इलाके में विसर्जन मेला लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें