Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बिहारशरीफExciting Cliff Walk and Eco-Tourism Development Planned in Rajgir

राजगीर में रोमांचकारी क्लिफ वॉक का आनंद लेंगे पर्यटक : मंत्री

राजगीर में रोमांचकारी क्लिफ वॉक का आनंद लेंगे पर्यटक : मंत्रीराजगीर में रोमांचकारी क्लिफ वॉक का आनंद लेंगे पर्यटक : मंत्रीराजगीर में रोमांचकारी क्लिफ वॉक का आनंद लेंगे पर्यटक : मंत्रीराजगीर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 5 Sep 2024 05:12 PM
share Share

राजगीर में रोमांचकारी क्लिफ वॉक का आनंद लेंगे पर्यटक : मंत्री राजगीर के कई और स्थानों को ईको टूरिस्ट प्लेस के रूप में होगा विकास फोटो: मिनिस्टर राजगीर : राजगीर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, डीएफओ राजकुमार एम., जू-सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल व अन्य। क्लिफ वॉक : वैभारगिरि में क्लिफ वॉक के लिए बनने वाला ग्लास ब्रिज। राजगीर, कार्यालय सनवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के पर्यटन अध्याय में एक और नया आयाम शीघ्र जुड़ने वाला है। वैभारगिरि पर्वत श्रृंखला की ऊंची चोटी के किनारे क्लिफ वॉक के निर्माण की योजना पर काम शुरू किया गया है। यह संरचना भी अपने देश के लिए पहली व अनूठी होगी। गुरुवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने राजगीर सर्किट हाउस में बताया कि विदेशों की तरह अब राजगीर में भी क्लिफ वॉक का मनोरंजन लोग कर सकेंगे। राजगीर की खूबसूरत प्राकृतिक वादियों में क्लिफ वॉक का निर्माण देसी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। वैभारगिरि पर्वत श्रृंखला स्थित सिद्धनाथ मंदिर और आस-पास के क्षेत्रों को ईको टूरिज्म के तहत विकसित करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। एक और ग्लास ब्रिज बनाने की चल रही तैयारी: नेचर सफारी में बना देश का पहला स्काई वॉक यानि ग्लाज ब्रिज की धूम विदेशों तक है। अब यहां एक और ग्लास ब्रिज बनाने की तैयारी विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई है। दूसरा ग्लास ब्रिज बनने के बाद लोगों को टिकट बुकिंग में परेशानी से निजात मिलेगी। नेचर और जू-सफारी में बीते तीन वर्षों में 15 लाख से अधिक लोग घूमने आ चुके हैं। इन तीन सालों में वन विभाग को 45 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है। वर्ष 2023-24 में 20 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। मिला बड़ा बजट : मंत्री ने बताया कि राजगीर अब काफी बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से राजगीर का विकास वैश्विक स्तर का हो रहा है। हाल के दिनों मे केंद्र सरकार ने राजगीर के विकास के लिए बड़ा बजट दिया है। मुख्यमंत्री की सोच से राजगीर में एयरपोर्ट निर्माण और स्पोर्ट्स एकेडमी देश-दुनिया में राजगीर की पहचान बढ़ाएगी। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार एक दिवसीय दौरे पर राजगीर पहुंचे थे। गुरुवार की सुबह मंत्री ने माता जरा देवी व जरासंध मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मौके पर ये भी थे मौजूद: वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम., जू-सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल, रेंजर ऋषिकेश कुमार, पर्यटन अधिकारी कौलेश कुमार, भाजपा नेता डॉ. प्रवीण कुमार, श्रवण कुमार सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव, साबो देवी, सुबोध मोदी, डॉ. प्रमोद, राजाराम पटेल, मुकेश कुशवाहा, ओम प्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अलेंद्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार, साधु साव, रामलगन चौधरी व अन्य भी मंत्री के साथ मौजूद थे। सुबह 6 से 8 वेणुवन में नि:शुल्क प्रवेश : कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ संवाद के बाद वन पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने स्थानीय लोगों के मॉर्निंग वॉक के लिए वेणु वन में सुबह छह से आठ बजे तक नि:शुल्क प्रवेश का आदेश वन अधिकारियों को दिया। वर्षों से स्थानीय लोग सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए नि:शुल्क प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। मंत्री की घोषणा पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त की। जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती : मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि कोरोना काल के बाद भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है। जलवायु को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। भीषण गर्मी एक बड़े खतरे की घंटी की ओर इशारा कर रही है। पेड़ लगा कर ही हम प्रकृति को बचा सकते हैं। बिहार में चार करोड़ 68 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमे 65 फीसदी पौधे लगाए जा चुके हैं। नालंदा में नौ लाख 25 हजार 700 पौधे लगाए जाने हैं। अब तक 91.2 फीसदी लक्ष्य प्राप्त हो गया है। आगामी 15 सितंबर तक सौ फीसदी लक्ष्य पूरा हो जायेगा। 15 फीसदी वन क्षेत्र: बिहार और झारखंड के बंटवारा के बाद बिहार में मात्र सात फ़ीसदी वन क्षेत्र था। बिहार में एनडीए की सरकार बनी और पेड़ों को बचाने की कवायद शुरू हुई तो आज बिहार में 15 फ़ीसदी वन क्षेत्र हो गया है। विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि जलवायु को हम कैसे ठीक रखें। लेजर लाइट एंड साउंड सिस्टम: वेणु वन में जल्द ही साढ़े चार करोड़ की लागत से लेजर लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। पर्यटक इस खूबसूरत शो का भी लुत्फ उठा सकेंगे। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि राजगीर की खूबसूरती की चर्चा अब देश-विदेश में हो रही है। यह शहर बदल रहा है। आम लोगों के व्यवहार व रहन-सहन के तौर-तरीकों में भी बदलाव की जरूरत है। सरकार राजगीर को खूबसूरत बनाने में लगी है। वन क्षेत्रों को संरक्षित रखने के साथ व्यवस्थित करने की प्रकिया चल रही है। सड़क किनारे लगेंगे पौधे: राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग लाखों पौधे लगाएगा। सड़क के किनारे ऑक्सीजन पैदा करने वाले पौधों को चिह्नित कर लगाने की योजना है। पइनमें बर,पीपल, नीम, पाकड़ आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें