Direct Train Service from Rajgir to Ahmedabad Azeemabad Express Launch राजगीर से अब सीधे अहमदाबाद के लिए चलेगी ट्रेन, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDirect Train Service from Rajgir to Ahmedabad Azeemabad Express Launch

राजगीर से अब सीधे अहमदाबाद के लिए चलेगी ट्रेन

राजगीर से अब सीधे अहमदाबाद के लिए चलेगी ट्रेनराजगीर से अब सीधे अहमदाबाद के लिए चलेगी ट्रेनराजगीर से अब सीधे अहमदाबाद के लिए चलेगी ट्रेन

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 16 May 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर से अब सीधे अहमदाबाद के लिए चलेगी ट्रेन

राजगीर से अब सीधे अहमदाबाद के लिए चलेगी ट्रेन 21 से अजीमाबाद एक्सप्रेस रैक से स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन सप्ताह में दो दिन चलेगी राजगीर-पटना-अहमदाबाद ट्रेन राजगीर से अब हर बुधवार और शुक्रवार को मिलेगी सीधी ट्रेन स्थानीय यात्रियों को पटना तक जाने की झंझट से मुक्ति राजगीर, निज संवाददाता। जिलेवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर रेलवे ने मुहर लगा दी है। अब 21 मई से अजीमाबाद एक्सप्रेस का विस्तार करते हुए उसे राजगीर से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन फिलहाल 03203/03204 नंबर से राजगीर से पटना के बीच चलेगी, फिर पटना से 12947/12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस बनकर अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन रात में राजगीर से खुलेगी और पटना पहुंचकर अजीमाबाद एक्सप्रेस बन जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन अहमदाबाद तक जाएगी। इसका लाभ नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को मिलेगा, जो अब सीधे राजगीर से गुजरात की यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन का परिचालन 21 मई से 30 जुलाई 2025 तक होगा। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को राजगीर से रात 8:00 बजे खुलेगी और पटना रात 11:10 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना से शाम 4:35 बजे चलकर यह 7:30 बजे राजगीर पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें सेकंड एसी 2, थर्ड एसी 4, थर्ड एसी इकोनॉमी 2, स्लीपर 8, जनरल 4 और एक-एक गार्ड व पावरकार शामिल रहेंगे। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस अहमदाबाद में ही होगा। रेल मार्ग और लाभ अहमदाबाद से चलने वाली यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय, विंध्याचल, प्रयागराज, कानपुर, आगरा फोर्ट, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम होते हुए छायापुरी, नडियाद और अंत में अहमदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से राजगीर, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया और दक्षिणी बिहार के यात्रियों को अहमदाबाद जाने के लिए अब पटना नहीं जाना पड़ेगा। बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए गुजरात, कोटा, वापी आदि क्षेत्रों में जाते हैं। उन्हें यह सुविधा सीधे राजगीर से मिल सकेगी। पर्यटन नगरी राजगीर अब सीधे अहमदाबाद से जुड़ जाने से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। वर्षों से मांग की जा रही इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।