Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Land Survey Death of a person who came from Jharkhand to get genealogy done UD case on wife statement

Bihar Land Survey: वंशावली बनवाने झारखंड से आए शख्स की मौत, पत्नी के बयान पर यूडी केस

बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे जारी है। इस कड़ी में वंशावली बनवाने झारखंड से बिहार आए 55 वर्षीय अशोक नाम की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है।

sandeep हिन्दुस्तान, जहानाबादMon, 9 Sep 2024 02:22 PM
share Share

झारखंड के बोकारो से वंशावली बनवाने के लिए आए अशोक सिंह नाम के शख्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। आपको बता दें 20 अगस्त से बिहार में भूमि सर्वेक्षण चल रहा है। जिसके चलते बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी अपनी जमीन के दस्तावेज दिखाने और पक्की रसीद कटवाने अपने घर पहुंच रहे हैं।

जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के निवासी अशोक सिंह अपने परिवार के साथ झारखंड के बोकारो में रह रहे थे। हाल हीं में वह अपने भाई संजय सिंह के साथ जमीन सर्वे के सिलसिले में वंशावली बनवाने के लिए अपने गांव पर आए थे। उनके भाई वापस बोकारो चले गए थे। इस बीच उनकी संदिग्ध मौत हो गई। वहीं परिजन हत्या के भी आरोप लगा रहे हैं।

लेकिन इस मामलें क जांच में जुटे थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक अशोक सिंह की तबीयत खराब रहती थी। उनके शरीर पर कोई जख्म के निशान भी नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिय है। लेकिन अशोक की मौत के बाद से गांव में तरह-तरह चर्चा हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें