Hindi NewsबिहारBihar Budget 2025: बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ का, सम्राट चौधरी का शिक्षा, कृषि और महिलाओं पर जोर; खास बातें

Bihar Budget 2025: बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ का, सम्राट चौधरी का शिक्षा, कृषि और महिलाओं पर जोर; खास बातें

Bihar Budget 2025: बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में बिहार बजट 2025 पेश कर दिया है। इस बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर देते हुए 60 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा रोजगार से जुड़े निवेश को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

Bihar Budget 2025: बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ का, सम्राट चौधरी का शिक्षा, कृषि और महिलाओं पर जोर; खास बातें

bihar budget 2025

Nishant Nandan| लाइव हिन्दुस्तान,पटना | Mon, 03 Mar 2025 03:05 PM
हमें फॉलो करें

Bihar Budget 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार अपना अंतिम बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। नीतीश सरकार का यह बजट मुख्य तौर से शिक्षा, महिलाओं के विकास और बिहार में उद्योगों पर केंद्रीत रहा। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी के मंत्र सबका साथ और सबका विकास के अलावा सीएम नीतीश के संकल्प की प्रशंसा की। बिहार बजट 2025 में सबसे अधिक शिक्षा पर 60 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य में 20 हजार करोड़ रुपये और सड़क मद में 17 हजार करोड़ खर्च होगा। बजट में गृह विभाग को 17831 करोड़, ग्रामीण विकास को 16043 करोड़, ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ और समाज कल्याण विभाग, एससी एसटी, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अति पिछड़ा को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान किया गया है।

बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। इसके अलावा पूरे बिहार में कोल्ड स्टोरेज खोले जाने का ऐलान भी किया गया है। इसके अलावा कृषि उत्पादों की मार्केटिंग के लिए सुधा की तर्ज पर सभी प्रखंडों में सरकारी सुविधा आउटलेट खोले जाएंगे। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कुल 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि बिहार के 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे। 108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे। पिछडों को दी जाने वाली छात्रवृत्त्ति दोगुनी की जाएगी। पूर्णिया में अगले तीन महीने में एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ान भरने लगेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार के डेढ़ करोड़ लोगों के राशन पर संकट, ई केवाईसी कराने की लास्ट डेट क्या है

3 Mar 2025, 02:59:34 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार बजट के कुछ अहम बिंदू

कन्या मंडप में गरीब लड़कियों की कराई जाएगी शादी

कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे

भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र बनेगा

एससी-एसटी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दोगुनी हुई है

सब्जी उत्पादन समिति का गठन होगा

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 1000 करोड़ रुपये

3 Mar 2025, 02:51:21 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: राजस्व बचत 8,831 करोड़ रुपये - सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार बजट 2025-26 के तहत 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। जो कि पिछली बजट 38,169 करोड़ रुपये अधिक है। इस बजट के अनुसार, केंद्र सरकार से 1,38,515 करोड़ रुपए केंद्रीय करो में हिस्सेदारी के रूप में शामिल होगा। 55,737 करोड़ रुपये ऋण उगाही से हासिल होगा। उन्होंने बताया कि राजकोषीय घाटा 2.98 प्रतिशत रहेगा। बजट में राजस्व बचत 8,831 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इस बजट में सर्वाधिक राशि 60,964 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य पर 20,335 करोड़ रुपये खर्च किये जाने का प्रावधान किया गया है।

3 Mar 2025, 02:38:38 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: देश में सबसे अधिक महिला सिपाही बिहार में - सम्राट चौधरी

बिहार के खाद व्यंजन को बढ़ावा दिया जायेगा। देश में सबसे अधिक महिला सिपाही बिहार में है, उनकी पोस्टिंग के निकट आवासन की व्यवस्था कराई जाएगी। निबंधन कार्यालय को पेपरलेस किया जायेगा। ऑनलाइन निबंधन होगा।

3 Mar 2025, 02:37:30 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: पढ़ें बिहार बजट की अहम घोषणाएं

प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण होगा

358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे

बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल का निर्माण होगा

108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे

सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे

बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा

पिछडों को दी जाने वाली छात्रवृत्त्ति दोगुनी की जाएगी

एससी एसटी की छात्रवृत्त्ति दोगुनी होगी

प्रत्येक प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम बनेंगे

साइबर अपराध रोकने के लिए डेटा सेंटर बनाये जाएंगे

प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेंगे, इसमें चालक और कंडक्टर महिला होंगी

नहर के किनारे सोलर प्लांट लगेंगे, इसके लिए 25 करोड़ का फंड बनेगा

होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जायेगा, महिला गाइड बहाल होंगे

पूर्णिया हवाई अड्डे से अगले तीन महीने में उड़ान शुरू हो जायेगा

3 Mar 2025, 02:36:49 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: नौकरी में महिलाओं को आरक्षण

सम्राट चौधरी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने के लिए सब्सिडी मिलेगी

3 Mar 2025, 02:36:06 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: तीन महीने में पूर्णिया से उड़ेगा प्लेन - सम्राट चौधरी

बिहार बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पूर्णिया हवाईअड्डे का निर्माण शीघ्र चालू होगा। अगले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ेगा हवाई जहाज। बिहार की सरकार ने फैसला किया है कि राजगीर में सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। वाल्मिकीनगर, मुंगेर, सहरसा, और मुजफ्फरपुर में छोटे हवाई जहाजों के लिए हवाई सेवा होगी शुरू।

3 Mar 2025, 02:33:54 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार के बजट में वायु गुणवत्ता की चिंता

वायु गुणवत्ता बिहार क्लीन एय़र ट्रांसफॉरमोशन का निर्माण होगा। इसपर 1 करोड़ की लागत आएगी। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

3 Mar 2025, 02:33:03 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: महिलाओं को वाहन खरीदने के लिए राशि

महिला चालकों को ई-रिक्शा एवं दो पहिया वाहन खरीदने के लिए नगर अनुदान दिया जाएगा। प्रमुख शहरों में महिला वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे। जिसमें प्रशिक्षक महिलाएं हीं होंगी।

3 Mar 2025, 02:32:12 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: महिलाओं के लिए पिंक बस

प्रमुख शहरों में महिलाओं के लिए पिंक बस होगा। जिसमें चालक, यात्री और कंडक्टर सभी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

3 Mar 2025, 02:31:35 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: खेल को मिलेगा बढ़ावा

बिहार के सभी प्रमंडलों में खेल संरचना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पुनपुन में 100 एकड़ की भूमि चिह्नित की गई है। प्रत्येक प्रखंड में आउटोडर स्टेडियम को भी स्वीकृत किया जाएगा।

3 Mar 2025, 02:29:08 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बजट में बिहार कैंसर सोसायटी खोलने का ऐलान

प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए हॉस्टल खुलेंगे। देश के कई शहरों में प्रवासी मजदूरों के लिए सेंटर खुलेंगे। सभी प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज खुलेंगे। पीपीडी मोड आधारित मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। बिहार कैंसर केयर सोसायटी की स्थापना होगी। बेगूसराय में सबसे अधिक कैंसर मरीज हैं इसलिए वहां कैंसर अस्पताल का अस्पताल किया जाएगा।

3 Mar 2025, 02:26:31 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति लागू होगी

बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति 2025 लाई जाएगीय़ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बिहार फार्मास्यूटिकल पॉलिसी 2025 लागू की जाएगी। प्लास्टिक विनिर्माण के लिए बिहार प्लास्टिक विनिर्माण नीति लागू होगी।

3 Mar 2025, 02:25:07 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति होगी विकसित

बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति विकसित किया जा रहा है। इसमें निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। सभी प्रखंडों में सब्जी उत्पादक समिति का गठन इस साल कर लिया जाएगा। कंप्रेस्ड बायो गैस इकाई की स्थापना होगी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ऊर्जा का उत्पादन होगा।

3 Mar 2025, 02:23:41 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: पटना में महिला हट खुलेगा

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदेगी। सम्राट चौधरी ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज खोले जाएंगे। पटना में महिला हाट की स्थापना की जाएगी। पटना में चलंत व्यायामशाला की शुरुआत होगी। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनेगा।

3 Mar 2025, 02:20:49 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य पर कितना खर्च होगा, सम्राट चौधरी ने बताया

शिक्षा विभाग पर 60974 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य विभाग पर 20335 करोड़ रुपये

सड़कों पर 17908 करोड़ रुपये

गृह विभाग को 17831 करोड़ रुपये

ग्रामीण विकास विभाग को 16043 करोड़ रुपये

ऊर्जा विभाग को 13484 करोड़ रुपये

3 Mar 2025, 02:19:24 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: अनुसूचित जाति के लिए 19648 करोड़ रुपया - सम्राट चौधरी

अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अलग से व्यय होगा ताकि उन्हें सीधा लाभ हो। अनुसूचित जाति के लिए 19648 करोड़ रुपया अनुसूचित जनजाति के लिए 1735 करोड़ का प्रावधान

3 Mar 2025, 02:17:21 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: केंद्र प्रायोजित स्कीम में लगभग 45 हजार करोड़ रुपया - सम्राट चौधरी

1 लाख 38 हजार 515 करोड़ रुपये बिहार को केंद्र से टैक्स हिस्सेदारी के रूप में इस साल मिलने का अनुमान है। यह पिछले साल के 1.13 लाख करोड़ की तुलना में ज्यादा है। केंद्र प्रायोजित स्कीम में लगभग 45 हजार करोड़ रुपया आना है।

3 Mar 2025, 02:15:04 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: राजस्व 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपया अनुमानित - सम्राट चौधरी

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में राजस्व 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपया अनुमानित है। पिछले वित्तीय वर्ष से यह 34 हजार करोड़ रुपया अधिक है। पंचायती राज निकाय के लिए 4012 करोड़ और नगर निकाय के लिए 2160 करोड़ रुपया प्रस्तावित है।

3 Mar 2025, 02:10:58 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार बजट की मुख्य बातें, पढ़िए

बिहार बजट की मुख्य बातें -:

राजकोषीय घाटा निर्धारित सीमा तीन फीसदी के अधीन है।

मौजूदा वर्ष से अगले साल का बजट 38 हजार करोड़ अधिक है।

आर्थिक सेवा में 25 हजार 262 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए एक हजार करोड़ तय किया गया है।

सम्राट चौधरी ने पेश किया 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट

2819 करोड़ रुपये का लोन चुकाएगी

इसमें से 1600 करोड़ केंद्र को देना है

3 Mar 2025, 02:08:10 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार बजट में रोजगार संबंधित निवेश को बढ़ावा- सम्राट चौधरी

हम राज्य को विश्वास के विभिन्न आयामों पर ले जाने को लेकर समर्पित है। हमारी सरकारी ने अनुशासित वित्तिय ढांचा को मजबूत किया है। राजस्व बचत बढ़कर 8 हजार 831.18 करोड़ किया है। राजकोषीय घाटा 3 प्रतिशत की निर्धारित सीमा के अंदर है। कई नीतियों को आसान और सहज बनाया गया है। रोजगार से संबंधित निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है। रोजगार युक्त निवेश को बढ़ाया गया है।

3 Mar 2025, 02:05:38 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार बजट 2025 विधानसभा में पेश

बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बिहार बजट 2025 पेश कर दिया है। बजट पेश करते हुए सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के मंत्र सबका साथ और सबका विकास तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके संकल्प की तारीफ की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि इस साल 2025 -2026 करोड़ का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ का है।

3 Mar 2025, 02:01:15 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधानसभा पहुंचे सम्राट चौधरी

बिहार के वित्त मंत्री बिहार विधानसभा पहुंच चुके हैं। बस अब कुछ ही देर में वो बिहार का बजट सदन के पटल पर पेश करेंगे। विधानसभा में आने से पहले सम्राट चौधरी ने घर पर पूजा-पाठ भी किया था। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में नीतीश सरकार का यह अंतिम बजट काफी अहम माना जा रहा है।

3 Mar 2025, 01:51:38 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बजट से पहले सम्राट चौधरी क्या बोले

वित मंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले वो पूजा-अर्चना करते नजर आए। अपने एक्स पर सम्राट चौधरी ने लिखा, ‘आज विकसित बिहार के वित्तीय बजट: 2025-26 प्रस्तुत करने से पूर्व अपने निजी आवास पर पूजन-अर्चन किया। बिहार के धन-धान्य में बढ़ोत्तरी के लिए कामना की।’

3 Mar 2025, 01:16:32 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: सम्राट चौधरी ने बिहार बजट से पहले की पूजा

बिहार बजट 2025-26 को विधानमंडल में पेश करने के पहले उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पूजा पाठ की। इस दौरान बजट की कॉपी भी वहां रखी। सोमवार को उन्होंने अपने आवासीय मंदिर में पूजा कर बजट पेश करने के लिए निकले। बिहार में बजट से लेकर आज आम लोगों को काफी उम्मीदे हैं। किसानों और महिलाओं को भी इस बजट से काफी उम्मीद है।

3 Mar 2025, 01:15:41 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: पीएचडी में नामांकन की जांच करेगी कमेटी

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन मामले की जांच विधान परिषद की कमेटी करेगी। सोमवार को विधान परिषद में जदयू के संजीव कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न के दौरान सभापति ने हस्तक्षेप करते हुए कमेटी से जांच की बात कही। इसके पहले सत्ता पक्ष से लेकर कई विपक्षी सदस्यों ने मामले को गंभीर बताते हुए सदन की कमेटी बनकर जांच कराने का आग्रह किया।

3 Mar 2025, 12:55:41 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधानसभा में कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति का उठा मसला

कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति से जुड़े एक सवाल के जवाब में राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने सदन को बताया कि कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति बेल्ट्रॉन के जरिए होती है। इसके लिए परीक्षा ली जा रही है और इसपर काम चल रहा है। मंत्री ने बताया कि बेल्ट्रॉन सरकार की एक संस्था है और इसकी प्रक्रियाएं पारदर्शी हैं।

3 Mar 2025, 12:29:37 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

बिहार के लिए आज का दिन काफी अहम है। आज बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार का बजट पेश होगा। बजट पेश होने से पहले विधानसभा की कार्यवाही चली। कार्यवाही के दौरान सदन के अंदर प्रश्न काल में विपक्षी सदस्यों के सवालों के जवाब सरकार की तरफ से दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने फिलहाल सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित की है।

3 Mar 2025, 12:18:44 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार बजट से पहले तेजस्वी यादव का तीखा हमला

बिहार में बजट पेश होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट लिख नीतीश सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा,मैं "36 साल का हूं, 75 साल का नही। जुमलेबाजी नहीं करता, मुझे लंबी राजनीति करनी है, जो कहूंगा वो करके दिखाऊंगा। अभी तक जो कहा है वो किया है। मेरी उम्र भले ही कच्ची है लेकिन जुबान पक्की है।" एक अन्य पोस्ट में तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'काम-धाम से कोई मतलब है जी। जनता को भ्रमित करने के लिए 2005 से पहले वाला घिसा-घिसाया-आजमाया डायलॉग और घिसा-पिटा ड्रामा फिर कर देना है।श्री श्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री।'

तेजस्वी यादव ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिस पर लिखा है...अरे सर, चुनाव आ रहा है। काम धाम तो कुछ किए नहीं। 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए। जनता को क्या जवाब देंगे। काम धाम का कोई मतलब है। 2005 के पहले वाला ड्रामा इस बार भी कर देंगे। 20 साल से इसी पर तो खेल रहे हैं।

3 Mar 2025, 12:02:51 PM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधानसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा फिर वाक आउट

बिहार विधानसभा में कब्रिस्तान की घेराबंदी के सवाल पर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला है। हंगामा कर रहे विपक्ष के सदस्य बेल तक पहुंच गए। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव लगातार विधायकों से शांत रहने की अपील कर रहे थे लेकिन इस दौरान विपक्षी विधायकों की नारेबाजी जारी थी। राजद के ललित यादव ने कार्यसूची फाड़कर सदन के अंदर बेल में फेंका। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉक आउट भी किया। हालांकि विपक्षी सदस्य दो मिनट बाद ही वापस सदन में लौट गए।

3 Mar 2025, 11:58:36 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधान परिषद के मेन गेट पर RJD का प्रदर्शन

विधान परिषद मुख्य द्वार पर सोमवार को वृद्धावस्था पेंशन 400 से 1500 रुपए प्रति माह करने के लिए राजद के सदस्यों ने तख्ती के साथ प्रदर्शन किया। राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी, अजय कुमार, मो. कारी सोहेल सहित सभी सदस्य शामिल रहे। इस दौरान राजद नेता और बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी वहां मौजूद थीं। राबड़ी देवी के हाथ में एक तख्ती नजर आया जिसके जरिए उन्होंने विधवा पेंशन 400 रुपये से 1500 रुपया करने की मांग की है।

3 Mar 2025, 11:52:40 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधानसभा में पोस्टर लेकर वाम दलों का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के बाहर पोस्टर दिखाते हुए वाम दलों के विधायकों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की है। सीपीएम के विधायक सत्येंद्र यादव ने कहा कि बजट तो पहले भी पेश हुआ है लेकिन जनता तक सहीं ढंग से नहीं पहुंच पाता है। इस पोस्टर के जरिए सीपीएम विधायकों ने एनडीए सरकार से 9वीं अनुसूची में 65 प्रतिशत आरक्षण को शामिल करने की मांग की है।

3 Mar 2025, 11:30:13 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: नंद किशोर यादव ने माले विधायक को टोका

बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होते ही माले के कुछ विधायक खड़े हो गए और वो सदन में हंगामा करने लगे। इसपर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि आप समय पर अपनी बात कहिएगा।

3 Mar 2025, 11:21:18 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: डॉ. सुनील कुमार ने सभापति को लिखा खत

राजद के डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति के नाम पुनः पत्र लिख कर उनकी परिषद की सदस्यता बहाल करने का अनुरोध किया है। सोमवार को जारी पत्र में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्याय निर्णय का उल्लेख किया।

3 Mar 2025, 11:19:22 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव

बिहार बजट को लेकर विधानसभा में विधायक लगातार पहुंच रहे हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब विधानसभा पहुंच चुके हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनके भाई और राजद नेता तेज प्रताप यादव भी नजर आए विधानसभा में अभी प्रश्न काल चल रहा है। विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब सरकार के मंत्री दे रहे हैं।

3 Mar 2025, 11:05:47 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: बजट से पहले विपक्ष का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा में बजट पेश होने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के विधायकों ने विधानमंडल परिसर में प्रदर्शन किया है। विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।

3 Mar 2025, 11:03:48 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू

बिहा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बिहार का बजट पेश करेंगे। विधानसभा में सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के विधायक मौजूद हैं।

3 Mar 2025, 11:02:40 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: बजट से पहले सीएम और राज्यपाल की हुई मुलाकात

बिहार विधानसभा में बजट पेश किए जाने से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। राज्यपाल आरिफ़ खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि एक मार्च को मुख्यमंत्री का जन्मदिन था और राज्यपाल महोदय उस दिन पटना में उपस्थित नहीं थे।

3 Mar 2025, 10:44:56 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा, थोड़ी देर में बिहार बजट

थोड़ी देर में बिहार का बजट सदन की पटल पर पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बिहार बजट पेश करेंगे। इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। जो तस्वीर सामने आई है उनमें मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी नजर आए हैं।

3 Mar 2025, 10:41:12 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: महिलाओं को मिल सकती है आर्थिक मदद

नीतीश सरकार अपने इस बजट के जरिए आम लोगों को लुभाने की कोशिश कर सकती है। इस बात की उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान जो बड़ी घोषणाएं की हैं उनको लेकर बजट में अहम बातें हो सकती हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए आर्थिक मदद के ऐलान की भी उम्मीद है।

3 Mar 2025, 10:29:57 AM IST

Bihar Budget 2025 Live: बजट पर विपक्षी विधायकों ने कसा तंज

बजट से पहले विपक्ष के विधायकों ने कसा तंजविपक्ष के कुछ विधायकों ने विधानसभा परिसर में पहुंचने के बाद मीडिया से कहा कि इस बजट से बहुत उम्मीद नहीं है। बिहार की महिलााओं के लिए क्या दे रहे हैं। क्या वो 200 यूनिट फ्री कर रहे हैं। बजट से बहुत उम्मीदें नहीं है। बीजेपी ने दिल्ली में बजट पेश कर कहा था कि यह मीडिल क्लास के लिए है गरीबों के लिए नहीं इसलिए यहां वो क्या करेगी। अगर ऐतिहासिक बजट बनाना है तो हर नौजवान को 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दें। महिलाओं को भी सम्मान राशि दिया जाए।

इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।