सुपौल : पिपरा खुर्द में महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम
सरायगढ़ में जीविका द्वारा महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं ने सड़क, नाले और नशाबंदी जैसे मुद्दों...

सरायगढ़। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड 2 में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शनिवार को जीविका द्वारा महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम में ऑडियो, वीडियो फिल्म के माध्यम से जीविका द्वारा किए गए कार्यों को दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुंवर द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष बल दिया गया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका से जुड़े महिलाओं ने अपने-अपने टोले मोहल्ले में सड़क की समस्या, नाले की समस्या सहित अन्य प्रकार के समस्याओं से अवगत कराया गया।
महिलाओं ने नशाबंदी पर जोर देते हुए सरकार द्वारा लागू किए गए शराबबंदी कानून को सही ठहराया। महिलाओं ने नशाबंदी कार्यक्रम को शत प्रतिशत सर जमीन पर लागू करवाने की बात कही गई। महिलाओं ने कहा कि पिपरा खुर्द गांव के पास एनएच 27 में ओवर ब्रिज नहीं बनने के कारण गांव के बच्चों को सड़क पार कर विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई रहती है। महिलाओं ने अपने संवाद कार्यक्रम में पंचायत में विभिन्न प्रकार के समस्याओं को रखा और इसका निदान कराने की मांग सरकार से की। इस मौके पर पंचायत के मुखिया राजेंद्र शाह, क्षेत्रीय समन्वयक ममता कुमारी, सामुदायिक समन्वयक गीता कुमारी, प्रमोद कुमार, राम भजन कुमार, अरविंद कुमार, दीपा रानी, आशा रानी, संजू कुमारी, शोभा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंजली कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।