Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरUnidentified Woman s Body Found on NH 31 in Khagaria Police Investigating

खगड़िया। 35 वर्षीया अज्ञात महिला के शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में एनएच 31 के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 16 Sep 2024 12:19 PM
share Share

खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक् गांव के पास एनएच 31 किनारे बरामद अज्ञात महिला के शव की सोमवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुईं। इधर मानसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस शव की पहचान के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें