Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरThousands of Devotees Perform Ganga Snan and Offer Water to Lord Shiva on Fourth Somvari of Sawan in Kahalgaon

बटेश्वर स्थान और कहलगांव में 85 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

सावन की चौथी सोमवारी को कहलगांव में 85 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर महादेव को जल अर्पण किया। बटेश्वर स्थान और कहलगांव के गंगा तट पर जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जल अर्पण...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 Aug 2024 08:17 PM
share Share

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सावन की चौथी सोमवारी को बटेश्वर स्थान और कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर करीब 85 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पण किया। रविवार देर शाम से ही बटेश्वर स्थान और कहलगांव के गंगा तट का पूरा परिक्षेत्र जय बटेश, बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होता रहा। बटेश्वर स्थान में करीब 60 हजार तो कहलगांव में 25 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। अहले सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर देवाधिदेव महादेव के लिंग विग्रह पर जल अर्पण किए। वहीं कहलगांव में श्रद्धालु जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अर्धनारीश्ववरी मंदिर में जल अर्पण के बाद जल भरकर अपने क्षेत्रों के प्राचीन भदेश्वर नाथ महादेव मंदिर, एनटीपीसी स्थित शिवा शिव एवं ग्रामीण क्षेत्र के महिषामुंडाा, ओगरी, सौर, कैरिया समेत झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के मंदिरों में जल अर्पण के लिए रवाना हुए। केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं रामायण रिसर्च काउंसलिंग के संयुक्त तत्वावधान में पंडित डॉ. मनोज शास्त्री के निर्देशन में चल रहे अखंड कीर्तन तथा रुद्राभिषेक पूजन, बनारस के तर्ज पर पंडितों की टीमों के द्वारा संध्या गंगा महाआरती करवाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें