Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरTemperature Surge Bhagalpur Sees 6 6 C Rise in Three Days

तीन दिन में उछला 6.6 डिग्री सेल्सियस दिन का पारा, गर्मी-उमस बढ़ी

रविवार तक गर्मी और उमस से नहीं मिलेगी राहत आंशिक बादल छाए रहेंगे, बारिश की

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 19 Sep 2024 07:19 PM
share Share

भागलपुर, वरीय संवाददाता तीन दिन में दिन के तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ चुका है। 16 सितंबर को 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान का पारा तीन दिन बाद यानी गुरुवार को 6.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सूरज की लगातार बढ़ रही तपिश के कारण हर रोज दिन का पारा उछल रहा है तो गुरुवार को दिन में गर्मी व उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रविवार तक गर्मी व उमस का जोर बना रहेगा। गर्मी और उमस में और वृद्धि होगी तो वहीं दिन-रात का पारा भी चढ़ेगा। आंशिक बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना पूरी तरह से खत्म है।

बीते 24 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में 0.6-0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: दो व 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे 80 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 60 प्रतिशत पर आ गई। वहीं बीते 24 घंटे में 4.1 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा बही।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन तक आंशिक बदरी के बीच धूप-छांव होगा। दिन एवं रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होगी। जबकि इस दौरान बारिश की संभावना पूरी तरह से खत्म है। ऐसे में गर्मी व उसम से लोगों के पसीने छूटेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें