Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरSSB Canine Hero Jigar Passes Away on Indo-Nepal Border Honored with Full Military Ceremony

किशनगंज: स्वान दस्ता का वीर श्वान जिगर का निधन

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के वीर श्वान जिगर का निधन बुधवार को हो गया। जिगर के निधन से पूरे वाहिनी में शोक की लहर दौड़ गई। कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने उसकी बहादुरी और वफादारी को याद करते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 22 Aug 2024 11:43 AM
share Share

ठाकुरगंज। एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी में तैनात श्वान दस्ता के वीर श्वान जिगर श्वान संख्या-373 का निधन बुधवार को हो गया। जिगर के शहीद से पूरे वाहिनी में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार को स्वान जिगर के गंभीर स्थिति देखते हुए तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी, सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी से संपर्क किया गया, और वाहिनी परिसर में पशु चिकित्सक द्वारा ही इलाज का प्रयास किया गया। इसके बावजूद, जिगर की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार, जिगर को सिलीगुड़ी के पॉली क्लिनिक अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। इस बारे में 19वीं वाहिनी के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिगर, जो अपने बहादुरी भरे कार्यों और वफादारी के लिए जाना जाता था। कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रहा। उसकी सेवा और समर्पण हमेशा वाहिनी के इतिहास में अमिट रहेंगे। उसकी यादें और उसकी भूमिका को सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। वाहिनी के कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा, समस्त अधिकारियों एवं सभी जवानों की उपस्थिति में जिगर के लिए एक विशेष अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया गया। जिगर को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई, और उसके अद्वितीय सेवा के लिए उसे सलामी दी गई। उसकी बहादुरी और निष्ठा को श्रद्धांजलि देते हुए, जिगर को सम्मानपूर्वक दफनाया गया।

फोटो 22 अगस्त केगंज 2 : वीर श्वान जिगर को भावभानी विदाई देते एसएसबी के अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें