Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरPrashant Kishor Welcomed by Supporters Ahead of Party Announcement in Patna

कटिहार: मेरी सरकार बनेगी तो बिहार में सर्वप्रथम शराबबंदी खत्म होगा ,प्रशांत किशोर

प्रखंड के गेड़ाबाड़ी चौक पर प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वे 3 घंटे 50 मिनट देरी से पहुंचे और कहा कि उनकी पार्टी की घोषणा 2 अक्टूबर को पटना में होगी। इस अवसर पर उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 12 Sep 2024 12:34 PM
share Share

कोढ़ा एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी चौक पर जनसुरज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। निर्धारित समय से 3 घंटा 50 मिनट देरी से पहुंचे प्रशांत किशोर का घंटे से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल और मालाओं से लाद दिया।अवसर पर प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगामी दो अक्टूबर को उनकी पार्टी की घोषणा कर दी जाएगी। इसकी घोषणा पटना में होगी। पटना में विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा।प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना में जिस दिन पार्टी का एलान होगा, उसी दिन दस वर्ष का 'विजन डॉक्युमेंट' भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले शराबबंदी को खत्म किया जाएगा। राज्य को लेकर अपने विजन के बारे में उन्होंने कहा कि देश के प्रथम दस राज्यों में बिहार को शामिल करना उनका लक्ष्य है। लाध दिया। इसी बीच प्रशांत किशोर के जम कर नारे लगे‌।अवसर पर उप मेयर मंजूर खान, जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान, मनोज ऋषि, जन स्वराज के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा, डॉक्टर गाजी अहमद, सुरेंद्र सिंह, दिनेश पासवान, राजेंद्र वर्मा, जगदीश चौधरी, अशोक शर्मा, मंशुर आलम, जन सुराज के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा, नितेश कुमार आदि मौजूद थे। मौके पर जन सुराज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी मुख्य बाजार में फूल बरसा कर जन सुराज के प्रशांत किशोर का स्वागत किया। अवसर पर प्रशांत किशोर जिंदाबाद... जन सुराज जिंदाबाद के नारे लगाये गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें