अररिया : आग से चार परिवारों के चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
पलासी के चहटपुर पंचायत में शुक्रवार रात आग लगने से चार परिवारों के चार घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल गई और एक दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए। स्थानीय प्रशासन ने...

पलासी। एक संवाददाता प्रखंड की चहटपुर पंचायत स्थित जोगजान भाग में शुक्रवार की रात्रि आग लगने से चार परिवार के चार घर जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में घरेलू अनाज, टिन, फर्नीचर सहित पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गये। इस घटना में एक दर्जन से अधिक मवेशी भी झुलस गये। इन मवेशियों का इलाज किया गया। इधर घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि गुहाल घर से निकली आग की चिंगारी देखते ही देखते मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद शाहबाज व मोहम्मद एजाज के घर को अपने आगोश में ले लिया।
इस अग्निकांड में अनाज, टिन, फर्नीचरसहित करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गये। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि मगफूर आलम घटना स्थल पर पहुंच कर अगलगी की जानकारी ली। स्थानीय मुखिया रूबी शोएब ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों के लिये अविलंब राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग की है। इधर सीओ सुशील कान्त सिंह ने बताया कि सीआई को स्थल पर भेजकर जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया पशु चिकित्सक को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि झुलसे मवेशियों का ठीक ढंग से इलाज हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।