Hindi Newsबिहार न्यूज़भागलपुरBhagalpur Polytechnic Colleges High Student Interest in Electrical and Civil Engineering

पॉलिटेक्निक के बच्चों को इलेक्ट्रिकल और सिविल ब्रांच पसंद

- दोनों ही पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की सुविधा नहीं - बरारी

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 24 Aug 2024 07:55 PM
share Share

भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर जिले में दो पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें नाथनगर में राजकीय टेक्सटाइल पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथनगर और बरारी में राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर शामिल हैं। बरारी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर में छात्रों के लिए छह ब्रांच में पढ़ाई की सुविधा है। इनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में बच्चों का रुझान सबसे ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा बच्चों ने इसी ब्रांच का चयन किया। जबकि नाथनगर स्थित राजकीय टेक्सटाइल पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल ब्रांच में नामांकन के लिए बच्चों का रुझान सबसे ज्यादा रहा। हालांकि अन्य दोनों ही कॉलेजों में अन्य ब्रांचों की सीटों के लिए भी छात्रों की सूची जारी हो चुकी है। वहीं दोनों ही संस्थानों में प्रिंटिग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की सुविधा नहीं है।

राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर में छह ब्रांच में पढ़ाई

इधर, बरारी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में में प्रत्येक ब्रांच में 63-63 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बात अगर शिक्षकों की करें तो यहां बहुत से शिक्षकों की नियुक्ति सिविल सेवा समेत अन्य संस्थानों में होने के कारण कुछ पद रिक्त हैं। संस्थान के प्राचार्य डॉ. कमल किशोर पाठक ने बताया कि संस्थान में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बच्चों का रुझान रहा है। उन्होंने बताया कि यहां कुल छह ब्रांचों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती है। इनमें इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज की सभी ब्रांचों के छात्रों के लिए लैब की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की सुविधा नहीं है।

नाथनगर पॉलिटेक्निक में पांच ब्रांच में हो रही पढ़ाई

इधर, नाथनगर स्थित टेक्सटाइल पॉलिटेक्निक कॉलेज में कुल पांच ब्रांच में पढ़ाई कराई जाती है। संस्थान के प्राचार्य ई. सुनील साह ने बताया कि संस्थान में सबसे ज्यादा सिविल ब्रांच में पढ़ाई के लिए छात्रों का रुझान रहा। हालांकि अन्य ब्रांचों में भी छात्रों ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि कॉलेज में कंप्यूटर एडेड कॉस्ट्यूम एंड ड्रेस डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी, गारमेंट टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी और सिविस इंजीनियरिंग ब्रांच में पढ़ाई होती है। यहां टेक्सटाइल में दो तीन लैब और वर्कशॉप हैं। बाकियों में भी लैब की फैब्रिकेटेड लैब की व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की सुविधा नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें