मुंगेर : दबंगों ने चाकू मार ऑटो चालक को किया घायल
मुंगेर में एक ऑटो चालक सरवन कुमार पर दबंगों ने चाकू से हमला किया। घटना घरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर ग्राम के पास हुई। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसके दाहिने...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 17 May 2025 04:37 PM

मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता शनिवार को दबंगो ने घरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर ग्राम के समीप एक ऑटो चालक पर दबंगों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए चाकू मार घायल कर दिया। घायल चालक सरवन कुमार पिता श्याम यादव है। घटना के बाद परिजन ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के दाहिने ओर पेट पर घाव के गहरे निशान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।