वाहन के धक्के से युवक की मौत,भाभी व भतिजी घायल
पेज तीन की लीड खबर पेज तीन की लीड खबर वाहन के धक्के से युवक की मौत,भाभी व भतिजी घायल घायल महिला व उसकी पुत्री का

पेज तीन की लीड खबर वाहन के धक्के से युवक की मौत,भाभी व भतिजी घायल घायल महिला व उसकी पुत्री का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज नगर थाना पुलिस ने युवक के शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के भभुआ चैनपुर मुख्य सड़क पर चन्दा गेट पर शनिवार की देरशाम ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी,जबकि उसकी भाभी व भतिजी गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक 20वर्षीय अरुण कुमार जिले के चांद थाना क्षेत्र के सोगर गांव के सुदामा सिंह का पुत्र बताया गया हैं। घायल 32वर्षीय द्रौपदी देवी मृतक युवक के बडे़ पिता के लड़के केशनाथ मौर्या की पत्नी व उनकी 16वर्षीय बेटी पायल कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं।
घटना के बारे में परिजनो ने बताया कि अरुण कुमार अपनी बाइक पर भाभी व उनकी पुत्री को बैठाकर शनिवार की देरशाम भभुआ स्थित पायल की मौसी के घर जा रहा था। हालांकि पायल की मौसी चैनपुर थाना क्षेत्र के कोईदी की रहने वाली है,जो फिलहाल भभुआ में रह रही है। भभुआ जाते समय चंदा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से अरुण कुमार,उसकी भाभी व उनकी पुत्री पायल गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस से घायलो को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी डाक्टर ने मेडिकल जांच के बाद अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अरुण की भाभी व उनकी पुत्री को इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरु किया गया। सदर अस्पताल की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर नगर थाना के पुलिस अफसर प्रभाष कुमार ने युवक के शव का इंक्वेष्ट करते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। नगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात शव का पोस्टमार्टम कराते हुए युवक के शव को परिजनो को सौप दिया। घटना से परिजन व गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। युवक अरुण कुमार की अगले साल होने वाली थी शादी भभुआ। जिले के चांद थाना क्षेत्र के सोगर गांव के पुर्व उपमुखिया सुदामा सिंह के पुत्र अरुण कुमार की अगले साल शादी होने वाली थी। क्योकि इस माह के मई में अरुण कुमार की शादी जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के नसेज में शादी तय हो गयी थी। शादी तय होने के बाद लड़का व लड़की दोनो पक्षो द्वारा एक दुसरे की अलग अलग समय में छेका कर दिया गया था। छेका के लिए ही अरुण कुमार पिछले चार मई को नासिक से घर आया था। अरुण नासिक में कलर का काम करता था। हि.प्र. अरुण कुमार की मौत के बाद घर का बुझ गया चिराग भभुआ। जिले के चांद थाना क्षेत्र के सोगर गांव के पुर्व उप मुखिया सुदामा सिंह के पुत्र अरुण कुमार की मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया। क्योकि अरुण कुमार अपने पिता का इकलौता पुत्र था। अरुण कुमार को कोई भाई हैं नाहि कोई बहन। अरुण को क्या पता था कि वह बडे़ पिता के पुत्र केशनाथ मौर्या की पत्नी को उनकी बहन के यहां भभुआ ले जाते समय उसकी सड़क दुघर्टना में मौत हो जाएगी। अरुण कुमार के शव को परिजनो ने यूपी के वाराणसी ले जाकर दाहसंस्कार कर दिया। हि.प्र. फोटो परिचय 18-भभुआ-3-सड़क दुघर्टना में युवक की मौत के बाद सोगर गांव स्थित में घर में सदमें में पिता व अन्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।