Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsUnion Agriculture Minister Confirms Regional Maize Research Center Will Remain in Begusarai

बेगूसराय में ही रहेगा क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र: कृषि मंत्री

बेगूसराय जिले में क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र रहेगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में इसकी पुष्टि की और कहा कि इसे स्थानांतरित करने का मुद्दा सिर्फ अफवाह है। बिहार में इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 21 March 2025 08:33 PM
share Share
Follow Us on
बेगूसराय में ही रहेगा क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र: कृषि मंत्री

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय जिले में ही क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र रहेगा। यह कहीं बाहर नहीं जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कही। उन्होंने कहा कि इसे शिफ्ट किये जाने का मुद्दा सिर्फ अफवाह है। शिवमोगा में अलग से केंद्र खोला जाएगा। गौरतलब है कि कुसमहौत स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र के शिफ्ट किये जाने के मुद्दे को लेकर बेगूसराय समेत बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह व एनडीए की सरकार को आड़े हाथों लिया था। बेगूसराय जिले में कांग्रेस, राजद, सीपीआई व सीपीएम की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें