Hindi Newsबिहार न्यूज़बेगूसरायBegusarai Mother and son killed in Cheriyabariarpur stone pelting on police

बेगूसराय : चेरियाबरियारपुर में मां और बेटे की हत्या, पुलिस पर पथराव

थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने सिर पर प्रहार कर मां-बेटे हत्या कर दी जबकि जानलेवा हमले में मृतक मुकेश सिंह की पत्नी रत्ना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।बदमाशों ने एक साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 15 Oct 2019 06:38 PM
share Share

थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने सिर पर प्रहार कर मां-बेटे हत्या कर दी जबकि जानलेवा हमले में मृतक मुकेश सिंह की पत्नी रत्ना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।बदमाशों ने एक साथ परिवार के सभी सदस्यों को मार डालने की नीयत से घर में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें 45 वर्षीय मुकेश सिंह व उनकी 65 वर्षीया मां आशा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसी बीच उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव को देख पुलिस को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा।बताया गया है मुकेश सिंह ट्यूशन पढ़ाते थे। उनकी मां वार्ड तीन में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका थीं। घर की छत पर सोए रहने के कारण मुकेश सिंह का छोटा पुत्र बच गया। वह जब चार बजे सुबह उठा और नीचे उतरा तो कमरे में पिता और दादी की लाशें देख अवाक रह गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताते हुए जमकर हंगामा करने के साथ ही पुलिस जीप पर पथराव कर दिया। कई ग्रामीणों ने हाथ में बांस लेकर पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। अभियुक्तों के पिता को हिरासत में नहीं लिये जाने के कारण लोग भड़क उठे। साथ ही, पुलिस की गतिविधियों को देखकर उग्र हो प्रदर्शन करने लगे। उग्र भीड़ का तेवर देख पुलिस जीप का चालक तेज गति से गाड़ी चलाकर वहां से भाग निकला। लोगों का कहना था कि स्थानीय पुलिस को सब कुछ पता है फिर भी सक्रियता नहीं दिखा रही है। डबल मर्डर की खबर फैलते ही मंगलवार सुबह से घटनास्थल पर भीड़ जुटने लगी। मृतक व मृतका के शव देखने के बाद लोगों की नजर जैसे ही उनके दिव्यांग पुत्र पर पड़ती थी, उनकी आंखें नम हो जाती थीं। 25 वर्ष के दिव्यांग पुत्र की हालत यह है कि वह खुद कुछ भी नहीं कर पाता है। यहां तक कि नित्य-कर्म भी उसकी मां ही कराती थी। लोग कह रहे थे कि अब इस दिव्यांगजन की देखभाल कौन करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें