Tragic Accident 11-Year-Old Boy Dies in Toto-Auto Collision in Bounsi सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsTragic Accident 11-Year-Old Boy Dies in Toto-Auto Collision in Bounsi

सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

बौसी। निज संवाददाता बौसी। निज संवाददाता बौसी चांदन डैम रोड में टोटो और ऑटो की टक्कर में 11 वर्षीय बच्चे की मौत शुक्रवार दोपहर बाद इलाज के

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSat, 17 May 2025 06:25 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत

बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी-चांदन डैम रोड में टोटो और ऑटो की टक्कर में 11 वर्षीय बच्चे की मौत शुक्रवार दोपहर बाद इलाज के दौरान भागलपुर में हो गई। मृतक की पहचान मनियारपुर निवासी जयराम यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह रेफरल अस्पताल गेट समीप टोटो और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस टोटो में जयराम यादव, उनकी पत्नी पूजा देवी एवं उनका पुत्र प्रिंस कुमार बैठा था। बच्चा अपने ननिहाल से मनियार पुर लौट रहा था। इसी ऑटो पर पपरवा गांव निवासी दयानंद यादव की पत्नी आशा देवी के मौजूद थी।

टक्कर में सभी जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ शाहीन बानो ने ईलाज के बाद आशा देवी व प्रिंस को मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। जबकि घटना में गंभीर रूप से जख्मी महिला का भागलपुर के मायागंज में इलाज चल रहा है। मृतक दो भाई में छोटा भाई था जो कक्षा छह में पढ़ता था। घटना के बाद परिजनों में शोक का वातावरण है। परिजन दहाड़े मार कर रो रहे हैं। बताया जाता है कि बच्चे का पोस्टमार्टम भागलपुर में ही किया गया। वहीं ऑटो को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।