Banka Bus Stand Faces Operational Decline New Vehicles Awaited अधर में अटका, नई वाहन मिलने का सपना, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka Bus Stand Faces Operational Decline New Vehicles Awaited

अधर में अटका, नई वाहन मिलने का सपना

पेज चार की लीडपेज चार की लीड बांका से चलने वाली परिवहन बस में आई कमी - नई बस बांका से चलने की बात से पैसेंजर में थी खुशी - 06

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 18 May 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
अधर में अटका, नई वाहन मिलने का सपना

बांका। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बांका बस पड़ाव को राज्य परिवहन निगम की ओर से नई वाहन मिलने की बात थी। जो सपना अबतक अधूरा बना हुआ है। दरअसल, चांदन पुल ध्वस्त के बाद बस पड़ाव से परिचालन में कमी आई। वहीं वाहन के जर्जर होने की बात कहते हुए राज्य से मिलने वाले नये वाहनों में कुछ वाहनों को बांका से परिचालन किये जाने की बात कही गई थीं। जिससे स्थानीय यात्रियों में खुशी थी, लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीत रहा है और सपना पूरा नहीं होता देख आमलोग हाथोसाहित है। 6 बसें खुलती थी बांका से पहले चांदन पुल ध्वस्त होने के पूर्व बांका के पुरानी बस स्टैंड में पथ परिवहन निगम के 6 बसें थी।

जो दोनों ओर लगाकर कुल 13 दफा ट्रीप यात्रियों का आना जाना होता था, लेकिन वर्तमान में महज दो वाहन का ही परिचालन हो रहा है। इसमें एक बांका से भागलपुर और दूसरा बांका से पूर्णिया के लिए रवाना होती है। इधर, बांका-चांदन व बांका-दमुहान के लिए बस परिचालन की बात सामने आ रही थी। जो ठंडे बस्ते में है। निगम हो सख्त तो आएगा राजस्व बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अगर सख्त हो जाये तो सरकार को राजस्व का मुनाफा होगा। क्योंकि स्टैंड को छोड़ स्टैंड के बाहर से रोजाना सैकड़ो छोटी-बड़ी वाहन का परिचालन हो रहा है। ऐसे में एक ओर जहां स्टैंड से वाहन का परिचालन होने से राजस्व का फायदा होगा। वहीं दूसरी ओर रोजाना स्टैंड के बाहर मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से आमलोगों को राहत मिलेगी। कोट . . . यात्रियों को परेशानी न हो। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम सजग है। विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस ओर बेहतर कार्य किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।