Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़बगहाTiger Attacks Goats in Manatad Villagers Fear for Safety

वीटीआर से सटे मानपुर में पहुंचा बाघ, बकरी का किया शिकार

मैनाटाड़ के पुरैनिया गांव में बाघ ने बुधवार शाम बकरी का शिकार किया। ग्रामीणों के अनुसार, 10 बकरियां गायब हैं और एक का क्षत-विक्षत शव मिला है। वन विभाग ने बाघ की निगरानी शुरू कर दी है और लोगों को सरेह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 19 Sep 2024 04:19 PM
share Share

मैनाटाड़ (पश्चिम चंपारण)। वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना (वीटीआर) से सटे मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के उत्तर सरेह में बुधवार शाम बाघ ने बकरी का शिकार किया। बकरी की गर्दन दबोचकर घसीटते हुए बाघ बकरी को गन्ने के खेत में ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि 10 बकरियां गायब हैं। आशंका है कि बाघ ने सभी को मार डाला है। एक बकरी का क्षत-विक्षत शव मिला है। नौ बकरियों को लेकर मवेशीपालक सशंकित हैं। गुरुवार सुबह रेंजर समेत थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। मंगुराहा वन रेंज के प्रभारी रेंजर सुजीत कुमार ने एक बकरी के शिकार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की जांच में इसके सबूत मिले हैं। घटना से मानपुर, पुरैनिया, चक्रसन, गम्हरिया, जिंगना, पड़रिया, हरदिया, लौकर आदि गांवों के लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने सरेह में जाना छोड़ दिया है।ग्रामीण सेनापति सिंह, साजन मुखिया, बलिराम महतो, उदय महतो, मुकेश साह, रामजी बीन आदि ने बताया कि पुरैनिया गांव के उत्तर सरेह में बुधवार शाम अलगू बीन की बकरियां चर रहीं थीं। इसी दौरान 10 बकरियां गायब हो गईं। गुरुवार सुबह सुखल महतो के गन्ना के खेत के पास एक बकरी का क्षत-विक्षत शव मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को खेत में बाघ के पगमार्क मिले। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ ने गन्ने के खेत में डेरा जमा लिया है। बकरियों का शिकार कर गन्ने के खेत में खा रहा है। मामले में रेंजर ने बताया कि लोगों से सरेह में नहीं जाने की अपील की गई है। वनकर्मियों की टीम बाघ की निगरानी कर रही है। जल्द बाघ को जंगल की लौटाया जाएगा। माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

दो दिन पहले बनबैरिया में बाघ ने बुजुर्ग को मारा:

दो दिन पूर्व ही मानपुर से सटे सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव के दोरहम नदी के पास दरहवा सरेह में बाघ ने इनरदेव महतो (60) को मार दिया था। इसके बाद बुधवार शाम में 10 बकरियों के गायब होने व एक का क्षत-विक्षत शव के साथ बाघ का पगमार्क मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। जान के भय से लोग अकेले घर से निकलना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। दोपहर बाद सड़कें सूनी हो जा रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें