Severe Storm Causes Damage in Piparasi Homes and Crops Affected घरों के छप्पर उड़े, केले व आम को नुकसान, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsSevere Storm Causes Damage in Piparasi Homes and Crops Affected

घरों के छप्पर उड़े, केले व आम को नुकसान

पिपरासी में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश ने कई घरों के छप्पर उड़ा दिए और लगभग पचास एकड़ की केले की फसल बर्बाद कर दी। मंझरिया पंचायत के पूर्व सरपंच ने नुकसान की जानकारी दी और सरकार से मुआवजा देने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 17 May 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
घरों के छप्पर उड़े, केले व आम को नुकसान

पिपरासी। शुक्रवार को करीब चार बजे के बाद आए आंधी पानी में दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गए वही लगभग पचास एकड़ से अधिक केले की फसल बर्बाद हो गई। वहीं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भैंसहिया रेता के छत पर तीनसेट उजड़ गया। मंझरिया पंचायत के पूर्व सरपंच चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि तेज आंधी में लोगों के पुश के घर, एल्बेस्टर, टीन सेट आदि को काफी नुकसान हुआ है। वहीं कई स्थानों पर बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हुए है। पिपरासी प्रखंड मुख्यालय में बीआरसी भवन के सामने पेड़ गिर गया है। वही सैकड़ों की संख्या में पेड़ भी गिरे है।

जिसमे लाखों का लोगों को नुकसान हुआ है। प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी ने सरकार से आकलन कर मुआवजा देने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।