Protests in Madhubani Mukhiya Sangh Demands Rights Restoration मांगों को लेकर मुखिया संघ ने किया प्रदर्शन, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsProtests in Madhubani Mukhiya Sangh Demands Rights Restoration

मांगों को लेकर मुखिया संघ ने किया प्रदर्शन

मधुबनी में मुखिया संघ ने 29 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 24 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंचायती राज...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाWed, 16 April 2025 01:00 AM
share Share
Follow Us on
मांगों को लेकर मुखिया संघ ने किया प्रदर्शन

मधुबनी। 29 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को मधुबनी प्रखंड के मुखिया संघ द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक लिखित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। वही 24 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। जिसका मुखिया संघ बहिष्कार करेगा। ज्ञापन के अनुसार मुखिया संघ ने बताया कि, संविधान के 73वे संशोधन के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं को मिले अधिकारों का ह्रास हो रहा हैं। प्रशासनिक हस्तक्षेप से अधिकारों में कटौती को लेकर प्रतिनिधि अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।