Farmers Protest Continues for 110 Days Demanding Water Supply in RafiGanj किसानों का धरना जारी, रेल चक्का जाम की चेतावनी, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFarmers Protest Continues for 110 Days Demanding Water Supply in RafiGanj

किसानों का धरना जारी, रेल चक्का जाम की चेतावनी

रफीगंज में किसान मजदूर मोर्चा द्वारा उत्तर कोयल नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की मांग को लेकर धरना 110वें दिन भी जारी है। आंदोलन की अध्यक्षता लड्डू खां और सिद्धी यादव ने की। किसान जलस्तर...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 4 May 2025 09:43 PM
share Share
Follow Us on
किसानों का धरना जारी, रेल चक्का जाम की चेतावनी

रफीगंज, संवाद सूत्र। किसान मजदूर मोर्चा द्वारा उत्तर कोयल नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने की मांग को लेकर रफीगंज प्रखंड परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को 110वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां और सिद्धी यादव ने की, जबकि संचालन डॉ. तुलसी यादव और पूर्व पैक्स अध्यक्ष भोला वर्मा ने किया। लड्डू खां ने कहा कि मगध की धरती पर किसानों को कुटकु डैम में फाटक लगाकर पानी उपलब्ध कराने तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी की कमी किसानों की मूलभूत आवश्यकता है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

जलस्तर में निरंतर गिरावट से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो मोर्चा रेल चक्का जाम सहित अन्य रणनीतियों पर विचार करेगा।धरने में सत्येंद्र यादव, भोलानाथ वर्मा सहित कई अन्य किसान शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।