Hindi Newsबिहार न्यूज़Asaduddin Owaisi party AIMIM MLA Akhtarul Iman called Aurangzeb great ruler political ruckus in Bihar

ओवैसी की पार्टी के MLA ने औरंगजेब को महान बादशाह बताया, बिहार में छिड़ा सियासी संग्राम

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने औरंगजेब को महान बादशाह बताया।

एएनआई पटनाThu, 6 March 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
ओवैसी की पार्टी के MLA ने औरंगजेब को महान बादशाह बताया, बिहार में छिड़ा सियासी संग्राम

बिहार में भी मुगल शासक औरंगजेब पर बहस छिड़ गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से विधायक अख्तरुल ईमान ने औरंगजेब को महान शासक बताया है। उन्होंने महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी को विधानसभा से सस्पेंड किए जाने की भी आलोचना की। बिहार के इकलौते AIMIM विधायक ईमान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राजनीति को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताया। उन्होंने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील की है।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि बीजेपी के पास नफरत की राजनीति करने के अलावा कोई और काम नहीं है। उन्होंने कहा, "औरंगजेब एक महान सम्राट था। उसने टोपियां सिलकर अपनी रोजी-रोटी चलाई। उसने करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल खुद पर नहीं किया। उसे यहीं दफनाया गया। उसने अंग्रेजों की तरह लूटपाट करके नहीं छोड़ा, बल्कि इस देश की सेवा की। उसने भारत को एकीकृत किया, इसे अफगानिस्तान से बर्मा (म्यांमार) तक फैलाया और 'अखंड भारत' बनाया। उसने मंदिर और मस्जिद दोनों को समान माना।'

ये भी पढ़ें:औरंगजेब पर बिहार में घमासान, जेडीयू MLC ने अबु आजमी को सपोर्ट किया; BJP भड़की

AIMIM विधायक ने सपा विधायक अबु आजमी की औरंगजेब पर पिछले दिनों की गई टिप्पणी पर छिड़े विवाद की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की बहस क्यों छेड़ी जा रही है। बता दें कि औरंगजेब के मुद्दे पर बिहार का सियासी पारा गर्माया हुआ है। अख्तरूल ईमान से पहले जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने भी औरंगजेब को अच्छा शासक बताया। इस पर जेडीयू की सहयोगी बीजेपी भड़क गई। बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अनवर को सदन से निष्कासित करने की भी मांग कर दी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें