नरपतगंज: अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन किशोर घायल
नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर बुधवार को चकला के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति...

नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर चकला के समीप बुधवार को एक बाइक और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया जहां इलाज के बाद नेपाल रेफर कर दिया गया। लगातार दो दिनों से नेपाल के अस्पताल में गंभीर स्थिति में ईलाज चल रहा है। घायल में बढेपारा वार्ड छह चकला निवासी अभिमन्यु कुमार पिता अनमोल पासवान,शिवम कुमार पिता चंद्रशेखर पासवान व अमरजीत कुमार पिता संतोष पासवान बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों किशोर एक बाइक पर सवार होकर घूमने निकला था।
इसी बीच चकला के समीप तीनों अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जो लगातार नेपाल के अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।